RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:“जीविका पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र : लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं बिहार की सांस्कृतिक विरासत से आगंतुक हो रहे रूबरू”।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)23 मार्च।गाँधी मैदान, पटना में बिहार के विकास की गाथा और महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की गाथा जीविका पवेलियन में प्रदर्शित है l आगंतुक गांवो में गरीबी उन्मूलन हेतु चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं और बिहार की लोक संस्कृति तथा सामाजिक कूरीतियो के उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे कार्यकमों से जागरूक एवं रूबरू हो रहे हैं l बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका पवेलियन दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित है।
जीविका पवेलियन में जीविका के तहत पशुधन, संस्थागत निर्माण एवं क्षमतावर्धन, वित्तीय समावेशन, सामाजिक विकास, सतत जीविकोपार्जन योजना , कृषि, नीरा, स्वास्थ्य एवं पोषण, गैर कृषि , जीविकोपार्जन एवं रोजगार विधा के तहत चलाई जा रही गतिविधियाँ तथा बिहार ग्रामीण विकास सोसाईटी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किये जा रहे विकासात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।इन स्टॉल के माध्यम से आगंतुक लोक कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हो रहे हैं l
जे. वायर्स द्वारा उत्पादित सौर उपकरण भी प्रदर्शित हैं। नीरा और नीरा से उत्पादित मिठाइयाँ आकर्षण के खास केंद्र हैं।गाँव से लेकर शहर तक गरीबी उन्मूलन हेतु चलाई जा रही योजनायों के क्रियान्वयन की झलक भी प्रदर्शित है।सतत जीविकोपार्जन योजना स्टॉल पर अत्यंत गरीब महिला का अब कुशल उद्यमी बनने का सफ़र भी दर्शकों को प्रेरित कर रहा है।सिक्की, सुजनी, लहठी, बांस आदि से बने उत्पाद , मलबरी, सिल्क और खादी से बने परिधान लोगों को लुभा रहे हैं। करियर निर्माण में लगे छात्र-छात्राएं स्किल्स स्टॉल पर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।अन्य स्टॉल भी आगंतुकों के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं l
कल तक गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाली महिलाएं अब आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त हुईं है इसकी बानगी तो प्रदर्शित है वहीँ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनायें गाँव-गाँव तक पहुँच कर लोगों को लाभान्वित कर रही हैं इसे भी विभिन्न स्टॉल पर दर्शाया गया है।
मुख्य मंच पर सांस्कृतिक मंच पर प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों से दर्शक बिहार की लोक संस्कृति, विरासत , लोक गीत एवं लोक नृत्य से रोमांचित हो रहे हैं। छठ गीत और चैता गीत के साथ ही पारंपरिक गीत और जट-जटिन एवं झिजिया समेत अन्य लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को लुभा रही हैं।रविवार को 19 भाषाओँ में गायन के लिए मशहूर गायिका जय श्री ने छठ गीत –“पहिले पहिले छठ कईनी “एवं “सइयां मिले लडकईयाँ” की प्रस्तुति से शमा बांधा l
जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाल- विवाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन के साथ ही लिंगभेद को लेकर लघु नाटकों की प्रस्तुति की गई।
हस्तशिल्प , हुनर एवं लोक कला को प्रोत्साहन तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुँचाने की प्रदर्शनी जीविका पवेलियन में जारी है l

Related posts

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव के सिलवासा में 2580 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) ने सीधी और सिंगरौली में की संगठनात्मक बैठकें, ओबीसी को 27% आरक्षण की उठाई मांग।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन सम्पन्न!

rktvnews

जयपुर:मदरसों में आधुनिक शिक्षण देना अनिवार्य वरना पंजीकरण होगा रद्द- शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग

rktvnews

Leave a Comment