RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

13 अक्टूबर को” प्रेस की आजादी” पर हमले खिलाफ होगा प्रतिरोध मार्च।

आरा /भोजपुर 9 अक्टूबर ।आज माले पार्टी आरा नगर कमेटी की बैठक चंदवा में आयोजित की गई!बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं आगामी कार्यभार पर बातें हुई!बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बुथ आधारित पार्टी सदस्यता भर्ती करने,बुथ पर महागठबंधन का वोट का सर्वे करने सहित प्रेस की आजादी पर हमले के खिलाफ भाकपा-माले के राष्ट्रव्यापी विरोध सप्ताह के तहत 13 अक्टूबर को समय 11 बजे दिन से आरा में होने वाले विरोध मार्च की तैयारी पर बात हुई!बैठक का संचालन पार्टी आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि देश आज एक अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है नरेंद्र मोदी देश को फासीवादी शासन के रुप तब्दील कर दिये है जहां विरोध की आवाज को कुचलने पर आमदा है चूंकि मोदी जी मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर पाये है तब देश में इन सवालों को लेकर आवाज उठना शुरू हुआ तो देश विरोध बोल आवाज कुचल रहे हैं! दिलराज प्रितम ने कहा की आज लोकतंत्र व संविधान खतरे में है!लोकतंत्र का चौथा स्तंभ को मोदी जी कुचल रहे हैं!देश के मजदूर-किसान,छात्र-नौजवान लड़ रहे हैं अब देश के बुद्धिजीवीओं पर भी दमन शुरू हो गया है!पत्रकारों के घरों पर छापेमारी कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है!ऐसे संकट के दौर में भाकपा-माले लोकतंत्र व संविधान व बोलने की आजादी को बचाने के लिए आंदोलन को तेज करेगा!बैठक में राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य दीनानाथ,विकास कुमार,सुशील यादव,अभय कुशवाहा,हरिनाथ राम,मिल्टन कुशवाहा,रौशन कुशवाहा,धीरेंद्र आर्यन,संतविलास राम,वार्ड पार्षद मोहम्मद राजन,रामाशंकर प्रसाद शामिल थे।

Related posts

भोजपुर : डीएम ने शाहपुर के बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा! दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

विष्णु महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

सारण: जिलाधिकारी द्वारा तीन बच्चों को दिया गया गोद।

rktvnews

हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

इंदौर:आयोग के दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन करें, तदनुसार कार्यवाही करें – संभागायुक्त दीपक सिंह

rktvnews

Leave a Comment