RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आरा में शुरू हुई जनसुराज की “बिहार बदलाव यात्रा”, बोलें जनसुराजी- इस बार बदलाव के मूड में है जनता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 18 सितंबर।बिहार को नई दिशा देने वाली जनसुराज पार्टी सभी जिलों में “बिहार बदलाव यात्रा” का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को आरा विधानसभा अंतर्गत बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत हुई।
आरा विधानसभा की यात्रा रमना मैदान के पास स्थित जे पी स्मारक से शुरू हुई। जननायक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसुराजियों ने जय बिहार का नारा बुलंद करते हुए यात्रा प्रारम्भ की। उसके बाद अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
यात्रा में सबसे आगे संयोजक देवेंद्र यादव, जाकिर हुसैन, अजीत सिंह, जिला चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह, शाहाबाद चुनाव अभियान समिति संयोजक सलमा बेगम, कार्यालय प्रभारी अनिल मिश्र व डॉ कुणाल झंडा लिए चल रहे थे।
यात्रा की अध्यक्षता आरा विधानसभा के चुनाव प्रभारी दीपक सिंह ने की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में हमलोग पूरे आरा विधानसभा में यात्रा करेंगे। पूरे नगर निगम व मुफस्सिल क्षेत्र की जनता तक पहुंचेंगे।
आरा विधानसभा में बिहार बदलाव यात्रा का प्रतिनिधित्व करते हुए संभावित प्रत्याशी अशोक मानव, डॉ विजय गुप्ता, चंद्रभानु गुप्ता, शैलजा सिंह, राजीव रंजन राज, राहुल सिंह समेत पूरे नगर व प्रखंड के कार्यकर्ता पूरे काफिले के साथ आज पहले दिन पूरे नगर निगम में घूम – घूम कर लोगो को जागरूक करने निकल पड़े। सभी के हाथों में जनसुराज के पीले झंडे, स्कूल बैग चुनाव चिन्ह वाली तख्तियां और जनसुराज के वादों की एक पर्ची थी। जिसे वे हर राहगीर, मुहल्ले के घरों और दुकानों पर दे रहे थे और हर मुद्दे को समझा रहे थे। इस दौरान जय बिहार का नारा लगता रहा।
जिला प्रवक्ता रूपेंद्र मिश्र ने बताया कि आरा विधानसभा में आज पहले दिन की यात्रा में पूरे नगर निगम क्षेत्र का सफर हुआ। जे पी स्मारक से शुरू हुई यात्रा, अंबेडकर चौक, नगर निगम, पुरानी पुलिस लाइन, मौलाबाग, गिरजा मोड़, चंदवा मोड़, नई पुलिस लाइन, संकट मोचन, स्टेशन, बस स्टैंड, बाईपास, धरहरा होते हुए धनुपरा तक चली। यात्रा के दौरान लोगों को जनसुराज पार्टी की सोच और उनके बच्चों के भविष्य संवारने के लिए बदलाव के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों को निगम से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अशोक मानव ने यात्रा के दौरान हर मोहल्ले में संबोधन किया।
धनुपरा में आकर यात्रा सभा में बदल गई। जनता को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि इस बार वे अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार चुनें। पलायन रोकने और बेरोजगारी दूर करने के लिए व्यापक बदलाव के बारे में सोचे। जनसुराज उन्हें विकल्प दे रहा है।
चुनाव अभियान समिति संयोजक सलमा बेगम ने कहा कि यह यात्रा सभी जिले में चल रही है। हमारे जिले में सात विधानसभा क्षेत्र है। सब जगह यात्रा होनी है। आज नगर निगम से शुरुआत हो गई। हमें हर घर तक जनसुराज को पहुंचना है।
जिला चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह ने कहा कि हमलोगों ने जिले के सभी विधानसभा में अलग अलग प्रभारी तय किए हैं। उनके निर्देश में रूट मैप बनाकर क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। सभी को प्रचार सामग्री भी मिली है।
डॉ विजय गुप्ता ने बताया कि यहां के वर्तमान विधायक से जनता संतुष्ट नहीं है। लोग बदलाव चाह रहे है। हमलोग पारिवारिक लाभ कार्ड के बारे में भी लोगो को बता रहे। वहीं, राजीव रंजन राज ने कहा कि हमलोगों ने एकजुट होकर यात्रा निकाली है। हर वार्ड के लोगों को जनसुराज के बारे में पता चल गया है। उन्हें एक बेहतर विकल्प दिख रहा है। हम अपनी सरकार के वादों को भी तर्कपूर्ण तरीके से समझा रहे। चंद्रभानु गुप्ता ने कहा कि जिस मोहल्ले में हमलोग जाते हैं वहां लोग पहले से इंतजार में बैठे है। उन्हें भी बदलाव की आस है। राहुल सिंह ने कहा कि सबके दिलों में जनसुराज बस गया है। ऐसे में हमारी यात्रा तो सफल है।
बिहार बदलाव यात्रा में जिला कमिटी सदस्य अनुमंडल सदस्य, आरा प्रखंड व वार्ड समिति के सभी सदस्यों के साथ हीं हजारों की संख्या में जनसुराजी कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग (2023-24) के सीनियर डिवीजन की चैंपियन बनी बिहिया क्रिकेट अकादमी बलू।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन कर उसकी आधारशिला रखी।

rktvnews

21 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा हुए विभिन्न कार्यक्रम : दुर्गा राज

rktvnews

भोजपुर:पद्मश्री डाॕ.भीम सिंह ‘भवेश के आरा लौटने पर जगह-जगह हुआ स्वागत।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिंजरापोल गौशाला में की गोसेवा एवं रक्तदान शिविर का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment