RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

जशपुरनगर : उद्यान विभाग द्वारा चाय एवं उद्यानिकी फसलों की खेती हेतु किया जा रहा है अभिनव पहल।

जशपुरनगर/छत्तीसगढ़ 08 अक्टूबर।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले में चाय पौध रोपण वर्ष 2010 से मनोरा विकासखण्ड के सोगड़ा में सफल क्रियान्वयन पश्चात् वर्ष 2023 मंो जशपुर विकासखण्ड के सारूडीह में किया जा रहा है। इस वर्ष बगीचा विकासखण्ड के ग्राम छिछली एवं मनोरा के ग्राम केराकोना में चाय की खेती क्षेत्र विस्तार के तहत् 95.50 एकड़ भूमि में चाय पौधा रोपण विधिवत प्रारम्भ किया गया।

जिले के कृषकों द्वारा की जा रही है चाय एवं उद्यानिकी फसलों की खेती

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चाय विशेषज्ञों के साथ फील्ड विजिट, कृषको से चर्चा एवं कृषको को चाय उत्पादन की तकनीकी प्रशिक्षण चाय विशेषज्ञ से दिलाये जाने के उपरान्त चाय की खेती हेतु कृषको की सहमति से उनकी निजी भूमि में मनरेगा, विभागीय योजना मद एवं डीएमएफ के अभिसरण से चाय पौध रोपण कार्य किया गया है। जिससे क्षेत्र में स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध होंगे तथा उनकी आय में निरन्तर वृद्धि होगी। इसके आगामी वर्ष में 500 एकड़ भूमि में चाय पौध रोपण एवं चाय प्रोसेसिंग युनिट स्थापना, चाय पत्ती उत्पादन, वेल्यू एडिशन व पैकिंग तथा मार्केटिंग व चाय पौध उत्पादन रोपण स्थापना की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। जिले को वन डिस्ट्रीक्ट वन फोकस काप अंतर्गत नई पहचान स्थापित होगी तथा भारत व विश्व के पटल पर छत्तीसगढ़ राज्य को भी चायपत्ती उत्पादन मे सहभागिता प्रदर्शित होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “गाथा श्रीराम मंदिर की” पोस्टर का विमोचन किया।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक गढ़वा के द्वारा स्कूली बसों की गई जाँच।

rktvnews

एनएचपीसी को ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment