RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक गढ़वा के द्वारा स्कूली बसों की गई जाँच।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)06 अक्टूबर।स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गढ़वा जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक गढ़वा मनीष कुमार के द्वारा BSKD Public School, NPS public school और Oxford Public School आज तीन स्कूलों की जाँच किया गया. बसों की वर्तमान स्थिति और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान करना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है, जिसके तहत वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा, मेडिकल किट, फायर इंस्टींग्विशर एवं चालक की योग्यता आदि का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सभी वाहन जो व्यावसायिक प्रयोजन में उपयोग हो रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से परमिट प्राप्त करना होगा, अन्यथा सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

GPS ट्रैकर की अनिवार्यता

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया कि उनके वाहनों में GPS ट्रैकर अवश्य लगे होने चाहिए, जिससे संचालन की निगरानी एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सीट क्षमता के अनुसार संचालन

यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी बस में निर्धारित सीटों से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

बस चालकों व खलासियों की पृष्ठभूमि जाँच

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सुरक्षा दृष्टिकोण से सभी स्कूल बस चालकों एवं खलासियों का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर डीटीओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।

वाहनों की गति नियंत्रण

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी को आगाह किया कि बसों की गति सीमा नियंत्रण में होनी चाहिए और किसी भी स्थिति में अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

112 आपातकालीन हेल्पलाइन का प्रचार

उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा 112 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई और सभी विद्यालयों एवं बसों में इसे प्रमुख रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।
बैठक में शामिल विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। इस जाँच की वजह विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, नियोजित एवं विधि-सम्मत बनाया जा सके, ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

Related posts

भोजपुर:उर्दू भाषी वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

उज्जैन:प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

हत्याकांड के अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पूर्वी भारत में मजबूत की अपनी मौजूदगी, बिहार में चार नई शाखाएँ शुरू।

rktvnews

भोजपुर: परशुराम सब्जी बाजार का किया गया उदघाटन।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया नेचर ट्रायल।

rktvnews

Leave a Comment