RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:अबोध बालिका के साथ बलात्कार की घटना दरिंदगी का परिचायक: दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 जनवरी। आज एक नाबालिग कोईलवर प्रखंड के गीधा गांव की 9 वर्षीय 5वीं कक्षा छात्रा असफा (काल्पनिक नाम) के साथ हुए बलात्कार पर टिप्पणी करते हुए भाकपा माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने इसे घृणित कुर्कित्य की संज्ञा देते हुए मानवता को कलंकित करने की बात की है। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में लाई गई बालिका की हालत की जानकारी लेने के पश्चात बताया की उन्हें इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की उक्त अबोध बालिका जब वो अपने कन्या प्राथमिक विद्यालय गीधा से झंण्डोतोलन कार्यक्रम से घर लौट रही थी तभी 50 वर्षीय गैस प्लांनट के कर्मचारी अजय सिंह ने जबरन अपने घर में ले जाकर उसका बलात्कार कर लहुलुहान कर दिया!इस घटना से डरी-सहमी बच्ची ने अपने साथ घटी घटना की आपबीती अपने परिजनों को सुनाई!तब जाकर बच्ची के घर वालों के द्वारा हल्ला मचाने के बाद बलात्कारी को जनता ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया तब जाकर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया!लहूलुहान बच्ची को आरा सदर अस्पताल लाया गया। दिलराज प्रीतम ने बताया की बच्ची की हालत की जानकारी लेने हेतु उनके साथ बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी,कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर,इंनौस नेता कन्हैया राम,ददन प्रसाद,श्रीभगवान पासवान,राजद नेता दुर्गा पासवान,योगेन्द्र यादव पहुंचे और इस घटना की पूरी जानकारी ली और डाक्टर से मिल उसके बेहतर इलाज की बात की गई!इसके साथी ही जिला प्रशासन से बलात्कारी को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा देने एवं पीड़ित बच्ची एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है!

Related posts

व्यंग्य:एक बार फिर पॉपा वॉर रुकवा देंगे!

rktvnews

भोपाल:प्रदेश में सहकार से हो रहा है डेयरी गतिविधियों का विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंदौर:रॉबर्ट्स नर्सिंग होम में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

rktvnews

हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने भारतीय वायु सेना में सेवा के सात वर्ष पूरे किए।

rktvnews

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 फरवरी 26

rktvnews

Leave a Comment