RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

1 करोड़ 47 लख रुपए की धनराशि से निर्माणाधीन नगर पंचायत रटौल के कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!भवन के निर्माण कार्यों पर कई जगह प्रश्न चिन्ह प्रतीत हुए।

बागपत/उत्तर प्रदेश 7 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज निर्माणाधीन नगर पंचायत रटौल के कार्यालय का निरीक्षण किया है जिसका निर्माण कार्यदाई संस्था सीएडडीएस यूनिट मेरठ द्वारा किया जा रहा है जिसकी स्वीकृत लागत 147.86 लाख रुपए है जिसका कार्य 5 जनवरी 2022 से प्रारंभ हुआ था और जुलाई 2023 तक संपूर्ण होना था कार्य समय से संपूर्ण नही हुआ, कार्य की गुणवत्ता भी अत्यधिक खराब थी जिसमें छत पर जाने वाला जीने का दरवाजा लकड़ी का लगाया गया था जो बहुत ही कमजोर प्रदर्शित हो रहा था जिसकी पावर क्षमता बहुत कम है दरवाजा में हैंडल भी बहुत ही हल्के तरीके के लगाए गए हैं भवन से उतरने वाले बारिश के पानी में बिना सोचे समझे पाइप लगाया गया है जो काफी अव्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित हो रहा है जिसमें जिलाधिकारी ने कार्य दाई संस्था को सुधार करने के निर्देश दिए कार्य की गुणवत्ता अत्यधिक खराब है जिसका आकलन लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा जिससे कि जो घटिया कार्य है उसे दुरुस्त किया जा सके उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के भवन को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसमें इंजीनियरिंग का प्रयोग नहीं किया गया है जिलाधिकारी ने कहा नगर पंचायत का कार्यालय साफ सुंदर स्वच्छ नहीं होगा तो बाकी का क्या होगा इसी के दृष्टिगत इसमें कार्यदाई संस्था को सुधार करने के निर्देश दिए है जो घटिया कार्य ठेकेदार द्वारा किया गया है इसकी भी रिकवरी की जाएगी ।का हमें जब तक कार्य अच्छा व्यवस्थित तरीके से नहीं हो जाएगा कार्यदाई संस्था को कार्य को गुणवत्ता के साथ न करने पर साइड प्रभारी अवर अभियंता रजनीश कुमार पर विभागीय कार्रवाई करने की जिलाधिकारी ने संस्तुति की। जिलाधिकारी ने कहा इस भवन का निर्माण जल्द पूर्ण कराकर वर्ष के अंत तक इसमें नगर पंचायत का कार्यालय स्थापित किया जाएगा जिससे कि नगर वासियों को होने वाले लाभ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने शहर की साफ सफाई के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया तालाब की गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की नगर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतुल कुमार ,अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र अगिआंव में शिविर लगा।

rktvnews

आजमगढ़:भोजपुरी की पारंपरिक लोक संगीत एवं लोकनाट्य का 10 दिवसीय वर्कशॉप अरविंद चित्रांश के निर्देशन में समारोह पूर्वक शुरू।

rktvnews

भोजपुर : जीविका द्वारा भलुनी गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मसलिया में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:नवसृजित राजकीय महाविद्यालय, सहार में प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को श्रद्धांजलि*

rktvnews

Leave a Comment