आरा/ भोजपुर 6 अक्टूबर। आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में कोइलवर थाना अध्यक्ष और थाना बलो के साथ एक विशेष गठित टीम के द्वारा कोइलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त 8 से ज्यादा पोकलेनों को घेराबंदी कर जप्त किया गया है। पुलिस की घेराबंदी देख बालू तस्कर फरार होने में सफल रहे। भोजपुर पुलिस ने बताया की जप्त पोकलेन मशीनों से 4 करोड़ से ज्यादा की शुल्क वसूली की जायेगी।पुलिस ने बताया की इसमें संलिप्त बालू माफियाओं का सत्यापन किया जा रहा है और उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
previous post
