RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढवा/ झारखंड 6 अक्टूबर।उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन, आवास, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम खरौंधी प्रखंड के ग्राम लामी सरहिया के ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका द्वारा कार्य में अनियमित बरते जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में प्रभात रंजन पांडे, अमित कुमार सिंह, वसीम अकरम एवं आशुतोष कुमार द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित अनुशंसा के बावजूद निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। मामले की जांच एवं कार्रवाई हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के भघमनवा ग्राम निवासी सुनीता कुंवर, पति स्वर्गीय बिंदेश्वर राम ने जनता दरबार में आवेदन देते हुए बताया कि दिनांक 10.7.2023 को उनके पति ट्रैक्टर के माध्यम से खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे, इस दौरान ट्रैक्टर में बिजली का तार गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने मुआवजा राशि भुगतान के संबंध में आवेदन दिया। मामले की जांच एवं मुआवजा राशि भुगतान को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया। खरौंधी प्रखंड के ग्राम खरौंधी निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता ने अपने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने मैनपुरी में 361 करोड़ 37 लाख रु० लागत की 379 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन किया।

rktvnews

राम-कृष्ण” कहना भारत की नागरिकता की अब होगी नयी शर्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 सितंबर 26

rktvnews

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य – जिला जज

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई तेज की।

rktvnews

Leave a Comment