RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयशिक्षा

नारी सशक्तिकरण की मिशाल सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर विशेष।

RKTV NEWS/(अनिल सिंह) भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिराव फुले से हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिराव को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था। सावित्री बाई फुले को सामाजिक मुश्किलों का काफी सामना करना पड़े वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग उनपर पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 191 साल पहले बालिकाओं के लिये शिक्षा और विद्यालय खोलना पाप का काम माना जाता था तबकी स्थिति में बाई ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर कायम रही
सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फेंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती थी।5 सितंबर 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया। ऐसी महान विभूति का 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण निधन हो गया। प्लेग महामारी में सावित्रीबाई प्लेग के मरीजों की सेवा करती थीं। इसी दौरान प्लेग हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।

Related posts

बक्सर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लवली आनन्द ने भाजपा पर हमला बोला!साजिशों का जवाब देने 23 नवम्बर को लाखों में पटना पहुंचे: आनन्द मोहन

rktvnews

पटना:समान गुणवतापूर्ण शिक्षा ऑल इंडिया अभिभावक संघ का मिशन और खुली आंखों से देखा गया सपना है: राकेश रॉय

rktvnews

विश्व पुस्तक मेला में डॉ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान:चौधरी कन्हैया प्रसाद स्मृति संस्थान, आरा द्वारा किया गया सम्मान समारोह।

rktvnews

जयपुर:जमवारामगढ़ में क्लाउड सीडिंग परीक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने अमित शाह पर लगाया बाबा भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप, आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।

rktvnews

Leave a Comment