RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी की रसोई का किया उदघाटन!मुक्त बिहार कारा उद्योग द्वारा संचालित प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

पटना/बिहार 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में सरदार पटेल भवन में जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ और शिलापट अनावरण का उदघाटन किया साथ ही जीविका दीदियों से वहा की व्यवस्था की जानकारी ली और जीविका दीदियों ने भी महिला सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री के किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।इस अवसर पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को रसोई की आहार तालिका की जानकारी देते हुए उन्हे खीर भी खिलाई।
दीदी की रसोई के उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन में ही “मुक्ति बिहार कारा उद्योग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने स्टालों पर लगाई गई विभिन्न उत्पादों की जानकारी भी ली।
बिहार की काराओं में विभिन्न प्रकार के श्रेणियों के उत्पाद ,खाद्य , हस्तकरघा,कास्ट, लौह कागज इत्यादि के उत्पाद का भी निर्माण किया जाता हैं।वर्तमान में बिहार की 10 काराओ में कारा उद्योग संचालित है जिसके तहत 1000 सश्रम सजावर बंदियों को रोजगार प्राप्त हो रहा है।इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।उत्पादों की बिक्री से हुई आमदनी को बंदियों के परिवार के कल्याण हेतु खर्च किया जाता है साथ ही इसका कुछ हिस्सा बंदी कल्याण कोष में भी जाता है।
इस अवसर पर कारा महानिरीक्षक शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार,प्रधान सचिव सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ,पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी,गृह विभाग के सचिव के सेंथिल कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित कई अधिकारी और पदाधिकारियों सहित जीविका दीदीया उपस्थित थी।

Related posts

राजस्थान:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर ‘विंटेज जीप रैली’ का आयोजन।

rktvnews

वैशाली:“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर समाहरणालय में हुआ सामूहिक गायन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

सम्भावना विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय शारदा प्रसाद सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजली।

rktvnews

पलामू में डेडीकेटेड स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

देवघर :संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जिले के सभी चार प्रखंडो में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment