आरा/भोजपुर 30 सितंबर।सफाईकर्मियों की दैनिक मजदूरी 500 रुपए करने,ठेकेदारों द्वारा मजदूरों का शोषण बंद करने,ठेका प्रथा बंद करने,आदि कई मांगों को लेकर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आरा की ओर से नगर निगम के समक्ष एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया!धरना की अध्यक्षता बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सरुन राम ने किया!धरना को संबोधित करते हुए माले नेता गोपाल प्रसाद ने कहा कि आरा नगर निगम में ठेका प्रथा के जरिए सफाईकर्मियों का शोषण किया जा रहा है!इस मंहगाई के दौर में उन्हें मजदूरी भी नहीं मिलती है!पिछले 2021 में नगर निगम बोर्ड में मजदूरी बढ़ाने के पास किया गया था लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया! जबकि इन मजदूरों के बल पर आरा शहर को साफ-सुथरा किया जाता है लेकिन इनका जीवन आज भी नारकीय बना हुआ है!इन मजदूरों की स्थाईकरण नहीं करने से इनका भविष्य अंधकारमय हो गया है!इसलिए इन मजदूरों का स्थाई करण कर इनके जीवन को सुरक्षित किया जाए नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा!धरना के बाद नगर आयुक्त से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मांग-पत्र सौंपा।धरना को संबोधित करने वालों में भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, ललिता देवी,अजय राम,मुन्ना राम,बबली देवी,बचिया देवी, परमात्मा मुसहर,मकेर राम आदि कई लोग थे!
