
RKTV NEWS/छपरा ( सारण) 30 जनवरी।कृष्ण एवं राधा के महारास की नयनाभिराम को देख मंत्रमुग्ध हूए दर्शक। परसा के हरिनगर स्थित +2 सर्वोदय हाई स्कूल में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी युगल किशोर, स्वच्छता अभियान प्रभारी नीतु शर्मा, प्राधानाध्यापक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर युगल किशोर ने कहा कि कला एवं संगीत विद्यालय संस्कृति की आत्मा है। इस अवसर पर नृत्य शिक्षिका आदित्या के निर्देशन में पुष्पा, नेहा, पुतुल, ख़ुशी, जुली, करिश्मा, अंजलि, अनु, सोनिका, मधु व आरती ने राधा कृष्ण एवं गोपिकाओ के रास की अद्भुत प्रस्तुति की ।
पारंपरिक वेशभूषा एवं सुसज्जित श्रृंगार ने मंच पर वृंदावन के दृश्य को जीवंत कर दिया । तत्पश्चात कई लोक शैली एवं आधुनिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत शिक्षिका रीता कुमारी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने नाटक एवं गायन प्रस्तुत कर तालियां बटोरी ।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी युगल किशोर, स्वच्छता अभियान प्रभारी नीतु शर्मा, प्राधानाध्यापक अरविंद कुमार शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर नृत्य शिक्षिका आदित्या एवं संगीत शिक्षिका रीता कुमारी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया ।
मंच संचालन राजेश प्रताप सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्यप्रकाश कुमार ने किया।इस अवसर पर प्रकाश चंद्र सिन्हा, सुशील महतो, रवि रंजन, हस्मत जहा, श्रेया सिन्हा,स्वाति सिंह,अमृता सिंह,चांदनी कुमारी,नितिकेश आर्यन, नितेश कुमार,मो.जसिम , मो. साजिद, रजनीश कुमार, श्रीराम अल्यास, सुकेश कुमार एवं मो.चाँद उपस्थित थें।
