RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 सितंबर।समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करेंगे। जानकारी दी गई कि वर्तमान में 21 शिक्षक उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। उपायुक्त ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर स्पष्टीकरण पूछने एवं कार्रवाई करने का निदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक जय गुरुजी ऐप पर पाठ्यक्रम की स्थिति अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। जो शिक्षक ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक एवं बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करने की पहल की जाएगी।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जन चेतना केंद्र के माध्यम से सुदूर एवं पिछड़े क्षेत्रों में एडल्ट एजुकेशन नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि लोगों को हस्ताक्षर करने से लेकर आवश्यक जीवनोपयोगी ज्ञान मिल सके।
उन्होंने मिड डे मील योजना में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं मानक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले किताब, नोटबुक, बैग आदि का शत-प्रतिशत वितरण बच्चों के बीच सुनिश्चित करने को कहा। सभी विद्यालयों में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित करने का भी निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रत्येक माह न्यूनतम 12 विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। कम निरीक्षण करने वाले पदाधिकारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।बीआरपी एवं सीआरपी भी विद्यालय का निरीक्षण प्रत्येक माह करेंगे।इसके अलावा, सीआरपी के कार्यों की रैंडम जांच एवं शिक्षकों की उपस्थिति की वीडियो कॉल मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
बैठक में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल एवं तेज करने, प्रखंड स्तर पर आधार निर्माण कार्य में तेजी लाने, जर्जर विद्यालय भवनों की सूची तैयार कर उन्हें ध्वस्त करने तथा हाइवे किनारे स्थित विद्यालयों में चारदीवारी अथवा कांटेदार तार लगाने की दिशा में भी निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि राज्य द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में जिले की स्थिति पीछे रहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी प्रभाग प्रभारी अपने-अपने कार्यों में तेजी लाएँ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक, विभाष चंद्र महतो, रंजन डॉन, सुबल चंद्र कपूर, सूरज पांडे, तारक नाथ, एस्थर मुर्मू सहित सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले विधायक द्वय आनंद मिश्रा व राकेश रंजन ओझा! किया शोक संवेदना व्यक्त! दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के अररिया में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर 27 करोड़ रूपए की लागत वाले नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने एग्रीस्टैक योजनांतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला नवचयनित आईएएस का प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्र एवं समाज के विकास में सिविल सेवा अधिकारियों की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में चर्चित कवयित्री सुधा कुमारी जूही की पुस्तक “समंदर का शहर” का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: राष्ट्रपति के आगमन को ले उपायुक्त ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment