RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:जन सुराज होली मिलन समारोह में pk की बड़ी घोषणा।

11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में जन सुराज की बड़ी रैली।
2025 बिहार की बदहाली की अंतिम होली और रमज़ान का लिया संकल्प।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)27 फ़रवरी। जन सुराज पार्टी द्वारा पटना के LCT घाट स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने का दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 11 अप्रैल को बिहार बदलाव के लिए गांधी मैदान में एक बड़ी रैली की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब हम अनशन पर बैठे थे तो यह मामला भी शुरू गांधी मैदान से हुआ था और फैसला भी अब गांधी मैदान से ही होगा। इसलिए यह रैली फैसला करने वाली रैली होगी। ये बिहार की बदहाली की अंतिम होली होनी चाहिए इसके बाद बिहार बदहाल नहीं रहेगा।

PM मोदी पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले – मुख्यमंत्री को लाडला बोलकर भाजपा ने 7 नए मंत्री बनवा दिए, नीतीश चचा को सिर्फ अपने कुर्सी की चिंता

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को 100 करोड़ का मखाना बोर्ड देकर ये वाहवाही लूट रहें हैं। जबकि मोदी जी 1 लाख करोड़ का बुलेट ट्रेन गुजरात में लगा रहें है। मोदी जी ने नीतीश चचा को खाली लाडला क्या कह दिया भाजपाइयों ने मंत्रिमंडल में अपने 7 मंत्री बना दिए। सरकार के अभी बस 6 –7 महीने बचे हैं और भाजपाई चाह रहें वे जितना लूट सकते हैं लूट ले।

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर PK का करारा जवाब, बोले – जदयू का एक भी सीट नहीं आना चाहिए, वरना नीतीश कुमार कहीं न कहीं लटक जाएंगे

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मोदी जी कह दे कि अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार ही रहेंगे तो नीतीश जी पूरा बिहार बेच देंगे और कहेंगे कि हमको कोई दिक्कत नहीं बस कुर्सी पर बैठा दो। इसलिए इस बार सभी लोग संकल्प लीजिए कि जेडीयू की जितनी भी सीट है उसपर जेडीयू का खाता नहीं खुलना चाहिए। अगर गलती से चचा को एक भी सीट आ गई तो चाचा कहीं न कहीं लटक ही जाएंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

भोजपुर : जिले के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम : प्रशिक्षक रमेश

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर रमना के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा,राम कथा का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

पूजा स्थलों के लिए झगड़े :धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के लिए मारकाट कब थमेगी?

rktvnews

पटना:सीनेट सदस्य ने नीतीश कुमार से की आत्मीय मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment