RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित हुए क्षिप्रा तट के पावन घाट।

जुबिन नौटियाल ने बिखेरा सुरों का जादू , विक्रमोत्सव समापन समारोह में उमड़ा जनसैलाब।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)10 अप्रैल।विक्रोमोत्सव 2024 अंतर्गत मंगलवार को शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम तहत क्षिप्रा तट के रामघाट, नरसिंह घाट , दत्त अखाड़ा और गुरुद्वारा घाट पर 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। भगवान शिव को दीप अर्पित कर हिंदू नववर्ष का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई। जिसके जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के माध्यम दीप प्रज्वलित कर उज्जैन नगरवासियों ने सामूहिक सहभागिता का बेहतर उदाहरण पेश किया। विक्रमोत्सव समापन समारोह में जनसैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या लोग मौजूद रहें।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने एक बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा, शंकर संकट हरना, मेरे घर राम आए हैं, बहुत आई गई यादें, पहला नशा पहला प्यार , एक मुलाकात हैं जरूरी जीने के लिए इत्यादि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।गायक जुबिन नौटियाल का स्वागत उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

Related posts

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय-हरियाणा-राजस्थान में त्रिपक्षीय एमओयू ताजेवाला हेड वर्क्स से राज्य के तीन जिलों को मिलेगा यमुना का पानी ।

rktvnews

संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों को मर्यादा, मर्यादा और मर्यादा के उच्च मानकों द्वारा अपने आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए – उपराष्ट्रपति

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए लोगों से आह्वान किया।

rktvnews

नारनौल:लघु सचिवालय में इलेक्शन कंट्रोल रूम स्थापित,सख्ती के साथ लागू की जाएगी आदर्श चुनाव आचार संहिता : मोनिका गुप्ता

rktvnews

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment