RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा विधानसभा के दर्जनों गांवों में घुंसा बाढ़ का पानी : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अगस्त।गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से आरा सदर प्रखंड पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है यह बात एक प्रेस बयान जारी कर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कही।
आज तड़के भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में एक टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करने आरा विधानसभा के दर्जनों गांवों में गयी.बाढ प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि आरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी घुंस गया है.खेतों में लगी फ़सल तबाह हो गई है.भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गांगी पैगा रोड़ पर धुधुआं और बसंतपुर सूर्य मंदिर के पास ढाई फीट सड़क पर पानी बह रहा है ।कई गांवों का सम्पर्क आरा मुख्यालय से कट गया है.वही बारा, बसंतपुर,धुधुआं, लक्ष्मणपुर,मथवलिया,पीरौंटा, रामपुर -मठिया,घेघटा, चौमुखा,नागोपुर, पिपरा जयपाल, डुमरा, महुली में तेज़ी से बाढ़ का पानी गांवों को चारों तरफ से घेर रहा है.लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है.लोग सुरक्षित जगह ढुंढ रहे हैं खासकर मवेशियों के लिए.
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बाघा कोल, तेतरिया,अगरसंडा, पलट,बरजा, सलेमपुर,इजरी भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला प्रशासन से मांग कि है कि आरा प्रखंड के सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ राहत कार्य तेजी से चलाया जाय और बाढ़ पीड़ितों को सभी जरूरी सामानों को मुहैया कराई जाय।
भाकपा माले की टीम में शामिल प्रमुख लोगों युवा नेता हिम्मत यादव, अंकुर अहिर,राजद नेता विजय यादव.हरिशंकर साह आदि थे।

Related posts

भोजपुर: एससी-एसटी कांड का 60 दिनो के अंदर निस्तारण करें अनुसंधानकर्ता: एसपी प्रमोद कुमार यादव

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 26

rktvnews

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में एसटीएसभी इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय।

rktvnews

बिहार: शाहजादा ने बिहार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री को पानी तो पिला ही दिया है : शिवानंद तिवारी

rktvnews

सारण:दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन मेला का शुभारंभ सुरेंद्र राम माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा किया गया।

rktvnews

Leave a Comment