RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

सम्मान समारोह का आयोजन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र, शिक्षक एवं पदाधिकारी सम्मानित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 जुलाई।समाहरणालय सभागार, चतरा में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार सुनिश्चित करना था।

सम्मान समारोह का आयोजन

इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त FLN Championship (Foundational Literacy and Numeracy) के अंतर्गत राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों, शिक्षकों एवं सीआरपी/बीआरपी को भी प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्य प्रगति की समीक्षा एवं निर्देश

उपायुक्त ने बैठक में प्रगति की समीक्षा के क्रम में कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए यथा प्रखंड कुन्दा में सभी कार्यक्रमों की प्रगति अत्यंत धीमी पाए जाने पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई गई तथा चेतावनी दी गई कि अगली बैठक तक सुधार नहीं होने पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। CMSOE विद्यालय (कक्षा 11) में कम नामांकन के कारण प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई गई एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया और जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की स्क्रीनिंग कर योग्य प्रधानाध्यापक का नाम अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें।
शिक्षकों की उपस्थिति केवल तीन वैध कारणों के अतिरिक्त अनुपस्थित रहने की स्थिति में उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं करने पर कुल अवकाश की गणना के बाद शेष अवकाश उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वेतन/मानदेय कटौती करने का निर्देश दिया गया।
संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवी को अनुश्रवण कार्यों में सक्रियता दिखाते हुए सीआरपी को 27 विद्यालयों एवं बीआरपी को 15 विद्यालयों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया। कुन्दा, हंटरगंज एवं चतरा प्रखंड के सभी CRP/BRP की कार्य प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर कारण पृच्छा जारी करते हुए मानदेय स्थगित किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनकी विद्यालयवार सूची तैयार कर तीन दिनों के भीतर समर्पित करें। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि तीन दिनों के भीतर संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर समस्त आंकड़ों की प्रविष्टि सुनिश्चित करें। इसके अलावे बच्चों के विद्यालय में नामांकन, मध्यान भोजन, प्राप्त पठन पाठन सामग्री के वितरण समेत अन्य बिंदुओं को लेकर कई कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं अवसर देना हमारा दायित्व है। प्रत्येक पदाधिकारी को गंभीरता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करना अनिवार्य है।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, सभी बीईईओ, बीआरपी/सीआरपी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अस्तित्व के 100 वर्ष से अधिक पूर्ण किए, इसे शताब्दी केंद्र का दर्जा दिया गया।

rktvnews

देवघर: डीटीओ के नेतृत्व में विद्यालयों में संचालित बसों का चलाया गया जांच अभियान।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय-सह-समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: लालू राहुल के खिलाफ अमित शाह ने भरी हुंकार।

rktvnews

पारंपरिक चिकित्सा के पहले महाकुंभ में जुटे 75 से अधिक देशों के प्रतिनिधि।

rktvnews

ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित दैनिक योग सत्रों की झलकियां।

rktvnews

Leave a Comment