RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्वालियर:आईटीआई की कोई भी सीट खाली न रहे : कलेक्टर ,रुचिका चौहान

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)16 मई।आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में मौजूदा शिक्षण सत्र में कोई भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएँ। साथ ही स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण एवं महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी इस कार्य में सहयोग करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला कौशल विकास समिति की बैठक में आईटीआई के प्राचार्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने आईटीआई पाठ्यक्रमों में महिला प्रशिक्षणार्थियों की संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आठवीं व दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश दिया जाता है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर चौहान ने कहा कि आईटीआई पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों का पाँच साल तक फॉलोअप अवश्य करें। आईटीआई प्रमाण-पत्रधारी विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट और बैंकों के माध्यम से उद्यम स्थापित करने के लिये मदद दिलाएँ। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि विभागीय छात्रावासों में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को आईटीआई के रोजगारमूलक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाए, जिससे वे आईटीआई में प्रवेश ले सकें। आंगनबाड़ियों से जुड़ी महिलाओं के कौशल उन्नयन में वृद्धि के लिए उन्हें आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षित कराने के लिये भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एम के आर्य, जनजाति कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त एवं एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, सहायक संचालक महिला-बाल विकास राहुल पाठक, आईटीआई के टीपीओ भूपेन्द्र कुमार तथा उद्यमिता प्रभारी प्रांजल पाठक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

आईटीआई पास विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश

संभागीय आईटीआई के प्राचार्य श्री एम के आर्य ने बैठक में जानकारी दी कि आईटीआई पास विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक डिप्लोमा करने के लिये लेटरल एंट्री के तहत सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश देने का प्रावधान है। आईटीआई प्रशिक्षणार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद प्रशिक्षणार्थी हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों कें पेपर ओपन बोर्ड के माध्यम से देकर 12वीं के समकक्ष मान्य किए जाते हैं।

Related posts

भोजपुर:शहर को जलजमाव से मुक्ति होगी पहली प्रथमिकता : कयामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने अभ्यास रेड फ्लैग 2024 में सफलतापूर्वक भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम।

rktvnews

भोजपुर:श्रीराम बरात की आगवानी श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा मंच पर होगी :अध्यक्ष

rktvnews

चतरा:स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान का भव्य शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

हरियाणा:युवा लेखिका प्रियंका ‘सौरभ’ बनी राजनीति विज्ञान की व्याख्याता।

rktvnews

Leave a Comment