RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

शहर और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज है भाजपा के जनप्रतिनिधि फिर भी विकास की राह देख रहा रघुटोला: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 23 सितम्बर।आज भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य, इंसाफ मंच के राज्य सचिव एवं पूर्व आरा विधानसभा प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने रघुटोला वार्ड नम्बर 34,लख नम्बर 12 के पास एक नुकड़ सभा किया और इस नुकड़ सभा मे वहां के स्थानिय मुद्दे को उठाया उन्होंने कहा की रघुटोला आरा शहर के वार्ड नम्बर 34 मे पड़ता है पर गंदगी और बिना सड़क का यह टोला कहीं से भी आरा शहर का हिस्सा नहीं दिखेगा। कयामुद्दीन अंसारी ने बताया की रघुटोला वार्ड नम्बर 34 लख नम्बर 12 जाने के लिए रोड़ नहीं है न ही यहां कि सड़के आज तक बनी है। उन्होंने कहा की यहां प्रधानमंत्री मोदी जी का स्वछता मिशन दम तोड़ दिया है.शौचालय और नालियां भी नहीं बनी है.बिजली -पानी का घोर अभाव है,स्वास्थ्य की कोई व्यवस्था नहीं है।
नुकड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि रघुटोला वार्ड नम्बर 34 लख नम्बर 12 की कच्ची सड़कों पर हिचाड़ हुआ है नालियां बजबजा रही है और कई तरह के रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं का प्रभाव बढ़ते जा रहा है उन्होंने कहा की एक तरफ जहां पूरे राज्य में डेंगू को लेकर कई एहतियात बरतने की हिदायत दी जा रही हुए वही आरा नगर निगम में पड़ने वाले उक्त स्थल पर केंद्र की सत्ता में मंत्री बने और स्थानीय भाजपा सांसद ,भाजपा विधायक और भाजपा के ही महापौर और उप महापौर है लेकिन यह दुर्भाग्य है की देशहित की बात करने वाली भाजपा सरकार के ये जनप्रतिनिधि आम इंसान की समास्याओं से न त अवगत है और न ही होना चाहते है।क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यहाँ के लोगों की जिन्दगी नारकीय हो गयी हैं यहां के लोगों का मुकाबला बिमारीयों और मछरों से है।

कयामुद्दीन अंसारी द्वारा रघुटोला वार्ड 34 लख संख्या 12 की गंदगी और कच्ची सड़कों की साझा की गई तस्वीरें

आए दिन यहां किसी न किसी की गंदगी के कारण बीमारियां होती रहती है और परेशानियां झेलते है जिससे जिला के मालिक जिलाधिकार और स्वास्थ्य विभाग भी अंभिज्ञ है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि विकास आरा शहर के रघुटोला वार्ड नम्बर 34 लख नम्बर 12 मे मर गया है आरा के सांसद आर. के. सिंह, विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,मेयर इंदू देवी,पूर्व विधायक अनवर आलम हो, सभी जन प्रतिनिधि बेकार हो गये है किसी ने इस इलाके के विकास पर ध्यान नहीं दिया हैं न ही कोई काम किये है।
भाकपा माले नेता ने कड़े शब्दों मे कहा कि 15 दिनों के अंदर अगर आरा नगर निगम द्वारा यहां विकास का काम शुरू नहीं किया गया तो मेयर इन्दू देवी के घर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
नुकड़ सभा मे मौजूद प्रमुख लोगों मे ब्यास बिन्द, सरोज राम,हिम्मत यादव, लालजी यादव, धर्मशिला देवी,तिलरी देवी आदि थी।

Related posts

भारत की तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) पर एक एक सचित्र मार्गदर्शिका।

rktvnews

उत्तराखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

राजस्थान :उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को प्रस्तुत करेंगी बजट- उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को दिया अन्तिम रूप।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अगस्त 25

rktvnews

टिटहरी: प्रकृति की मौन चेतावनी:“जहाँ विज्ञान चूक जाता है, वहाँ टिटहरी पहले चेताती है”!

rktvnews

राजस्थान:मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे जयपुर पहुँचे।

rktvnews

Leave a Comment