RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : मनुष्य की पहचान धर्म से है! सेवा ही धर्म है : जीयर स्वामी 

शाहपुर में प्रवचन करते श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अप्रैल। धर्म की पहचान मानव जीवन से होती है। मनुष्य की पहचान धर्म से होती है। हर धर्म का अलग-अलग विचार, सोच, मर्यादा और व्यवहार है। इस संसार में आये हैं तो मर्यादा का पालन करें। धर्म को ही ज्ञान कहते है। शिक्षा एवं संस्कार सब धर्म से संबंधित है। सेवा ही धर्म है। उक्त बातें शाहपुर नगर पंचायत के मिश्रवलिया रोड स्थित बाल पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर प्रवचन के दौरान श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा। उन्होंने कहा कि धर्म हमारा डिक्शनरी है। धर्म से ज्ञान की प्राप्ति होती है। अनजाने में गलती हो गई हो तो उसे पुनः दोहराना नहीं चाहिए। जानबूझ कर गलती करना पाप है। उन्होंने कहा कि सदाचार एवं अच्छा व्यवहार को अपनायें। मर्यादित तरीके से अपने आपको को रखिए तभी कल्याण होगा। अगर लंकेश श्रीराम से क्षमा मांग लेता और सीता माता को लौटा देता तो क्या माफ कर देगें। कदापि नहीं। श्री राम ने विभीषण की बात पर उतर देते हुए कहा कि  लंकेश को मारकर लंका पर विजय प्राप्त करेगें। विभीषण को लंका का राजगद्दी दिलाया गया। महान मनीषी संत जीयर स्वामी ने कहा कि 11 अप्रैल को होने वाला धर्म सम्मेलन अब समय परिवर्तन के अनुसार 12 अप्रैल होगा। प्रवचन में संत अयोध्या स्वामी जी महाराज, संत उधव स्वामी जी महाराज, वैकुंठ स्वामी जी महाराज, चतुर्भुज स्वामी जी महाराज सहित बडी संख्या में संत महात्मा उपस्थित रहे। इस महायज्ञ को सफल बनाने मे यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, पत्रकार संजय ओझा एवं रवि यादव, शारदानंद सिंह उर्फ गुडु यादव, शिवप्रसन्न यादव, हीरा ओझा, हरेराम ओझा, दिनेश ओझा, राकेश यादव, मंटू ओझा, बंटी पांडे, अंकित पांडे, आजाद गुप्ता,किशुन जी सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग शामिल हैं।

Related posts

लोडेड देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिवंगत अभिनेता देव आनंद की 100वीं जयंती पर भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गीडा, गोरखपुर में 1,040 करोड रु0 लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

आँसू ना दों.. : अजय गुप्ता अज्ञानी

rktvnews

नारनौल:न्यायिक परिसर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

Leave a Comment