RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान।

बागपत/उत्तर प्रदेश 22 सितम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बंध में बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा घर-घर जाएंगी, उन्होंने कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में जनपद की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संचारी रागों पर नियत्रंण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बंधित विभागों को ग्रामीण स्तर पर ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर ए0ई0/जे0ई0/बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102/108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पर मरीजों को उपचार दिलाना सुनिश्चित करें। दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीपीओ सहित सम्बन्धित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान के सफल बनाने के कड़े निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जनपद में संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर विकास विभाग सहित नगर पालिका परिसर को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग व एन्टी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिये तथा ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों तथा निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों, महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूक करें। उन्होंने जनपद में संचारी रोगो के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिये। उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के समस्त विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैलियां निकालना, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन, व्हाट्सएप्प ग्रुप द्वारा छात्र-छात्राओं/अभिभावकों को जागरूक करें, शिक्षकों द्वारा अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगो, जल जनित रोगो से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु जागरूक करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर एसीएमओ डॉक्टर गजेंद्र मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश ,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर ,विभास राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सुरुचि शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा सहित आदि अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय के तीन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी एवं चार दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

उज्जैन:महाराष्ट्र की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गायिका कु. नेतन शर्मा एवं प. उमेश शर्मा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण अवधी के दौरान “प्रपत 12” भर मास्टर ट्रेनरों को सुपुर्द करने को कहा।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर : मोदीशाही की हार।

rktvnews

जनहित परिवार भोजपुर ने साहित्यकार डॉ श्रीराम पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने समाहरणालय सभागार में की आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment