आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 सितंबर। आज दिनांक 18 सितंबर 2023 को भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर के जिला अध्यक्ष विभु जैन की अध्यक्षता में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रास रमना रोड ब्लड सेंटर आरा में किया गया।
इस अवसर पर 16 रक्त दाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिवस को यादगार बनाया। रक्तदान करने वालों में जिला महामंत्री राहुल सिंह, आशीष चंदवंसी, अभिषेक मिश्रा,सत्यम सिंह, जय शंकर पांडेय, अंकित चंद्रवंशी, प्रवक्ता अंकित तिवारी,सुनील तिवारी, राजीव कुमार ऋषि, अदित्य अग्रवाल, पर्णव कुमार, माधव केशरी , रिधिमा, यशराज सिंह, अरिहंत विजय जैन, सिद्ध विजय जैन आदि ही दे सके। मेडिकल कारणो से बहुत से लोग रक्तदान नहीं कर पाए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज , पूर्व सांसद भाजपा नेत्री मीना सिंह, संदेश के पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, कौशल विद्यार्थी, लव पांडेय,युवा नेता राम दिनेश यादव, महेश पासवान, राजेंद्र तिवारी, महेश पासवान,रवि शंकर सिंह दीपक, संजय सिंह,राहुल सिंह,जीत प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, आदित्य सिंह आदि, विष्णु सिंह, बगरंगी, अभिमन्यु सिंह, प्रतीक चंद्रवंशी राहुल चंद्रवंशी, अमर चौबे, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, कुमार मंगलम, प्रियांशु पांडे आदि रहे।
रेड क्रॉस की ओर से सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ,पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह, बंटी सिंह तथा टेक्नीशियन में धर्मेंद्र पांडे, मनोज कुमार ,अमोद कुमार, राजू सिंह, इन्दु ,विकास, आदि की सक्रिय भूमिका रही।
