RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण: ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री ने की जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)27 दिसंबर।श्रवण कुमार मंत्री ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग बिहार द्वारा आज जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई।
उनके द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी योजना का क्रियान्वयन ससमय कराया जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित परिवारों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि का भुगतान कराते हुए सभी आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
सर्वे के तहत जिन परिवारों का नाम जोड़ा गया है, उन सभी का सत्यापन 15 जनवरी 2025 तक कराने का निदेशक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
मनरेगा योजना अंतर्गत जिन परिवारों के द्वारा काम की मांग की गई है उन्हें एक सप्ताह के अंदर काम उपलब्ध कराने का निदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को दिया गया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिन परिवारों को पूर्व में प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है उन्हें एक माह के अंदर भुगतान कराने का निदेश जिला समन्वयक जिला जल एवं स्वछता समिति सारण को दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी सारण को सभी विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का ससमय कार्यान्वयन एवं निष्पादन का निदेश दिया गया।
बैठक में प्रभारी उपविकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा पीओ सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! गुरु और अभिभावक की प्रतिमूर्ति थे बी पी सर: डॉ असलम

rktvnews

महिला महाविद्यालय, आरा में छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

भोजपुर:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा सामूहिक गान।

rktvnews

भोजपुर:सभी के कल्याण के लिए आए भगवान श्रीकृष्ण: आचार्य भारत भूषण

rktvnews

भोजपुर जिले में 26 से 28 मई तक लगेगा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर।

rktvnews

परिवारवादी और क्षेत्रीय पार्टियों की समाप्ति का संकेत है चुनाव परिणाम:राजेश सिंह

rktvnews

Leave a Comment