आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 सितंबर।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 73 वीं जन्मदिन को भाजपा भोजपुर द्वारा धूम-धाम और गरिबो की सेवा कर मनाया गया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ ही पार्टी के सेवा सप्ताह पखवाड़ा की शुरूआत आज की गई। सेवा सप्ताह पखवाड़ा 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक लगातार चलता रहेगा। इस पखवाड़े के दौरान पार्टी द्वारा पिछडा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलितों सहित समाज के सभी वर्गो के बीच पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 73 वीं जन्मदिन को भाजपा जिला कार्यालय बामपाली मे मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तस्वीर पर तिलक लगाकर किया गया।उसके बाद मिठाइयाँ बाँटकर खुशी मनायी गई।
उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मीना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही कि प्रधानमंत्री देश के शान है।उनके नेतृत्व मे देश आज आगे बढ रहा है। वे आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है।उनके जन्मदिन पर भगवान से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना करती हूँ।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से लगातार देश को विश्वगुरू बनाने की राह पर आगे बढा़ रहे है। जी20 की अध्यक्षता और उसकी सफलता ने भारत को विश्व मे सबसे ऊँचा स्थान प्रदान किया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा विश्वकर्मा पूजा के दिन विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ सचमुच मे कारीगरो,मजदूरो,गरीबो के लिए ऐतिहासिक पल है। उनके नेतृत्व मे 2024 मे पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
जिला कार्यक्रम मे मुख्य कार्यक्रम के अलावा सभी मंडल अंतर्गत शक्ति केन्द्रो पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाया गया।उक्त अवसर पर दलित-महादलित बस्तियों मे सफाई अभियान, मिठाई,फल का वितरण के साथ अन्य सेवा कार्य भी किया गया।
जिला कार्यालय के कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यनाथ सिंह,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप स़िह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,प्रेम पंकज ललन,लव पांडेय,जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण,प्रवक्ता नवीन प्रकाश, निशांत सेंगर,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह,महेश पासवान,अजय सिंह,रामदिनेश यादव,परशुराम चौधरी,अजय गुप्ता, राकेश रंजन पुतुल, शैलेश कुमार गुड्डू,मुकुल सिंह,रामाकांत सिंह, मणिशंकर कुमार, सहित सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।
