RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सभी विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा करें सुनिश्चित : जिला शिक्षा पदाधिकारी

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 सितंबर।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना सभागार में निजी स्कूलों के प्रबंधकों को संबोधित करते हुए उनसे भारती कुमारी बनाम भारत संघ के मामले में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित किए गए न्यायादेश के अनुपालन की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय परिसर एवं छात्रावास में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जिसका कंट्रोल रूम विद्यालय के कार्यालय में हो। विद्यालय द्वारा संचालित बसों में महिला कर्मी प्रतिनियुकत हो उसमें जीपीएस की सुविधा एवं टोल फ्री नंबर अंकित किया जाये। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा समितियां बनाई जाए। बच्चो को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए गुड टच बैड टच के बारे में बताया जाय।इसकी चर्चा शिक्षक एवं अभिभावक बैठक में भी किया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि ये सारे निदेशों का अनुपालन एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। बच्चो की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी स्थिति में इस पर कोई लापरवाही सहन नहीं की जायेगी।उन्होंने कहा कि शिक्षक चाहे निजी विद्यालय में हो या सरकारी में उसका पद प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है । स्कूलों में सर्वाधिक मानव बल कार्यरत है । समाज के निर्माण में आपका महत्व पूर्ण योगदान है। इसके साथ ही आपका दायित्व है आप सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशो का अनुपालन करें। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना एक पेड़ मां के नाम ईको क्लब गठन में निजी स्कूलों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे उनके लिए अपार आईडी पेन नंबर और 75%उपस्थिति आवश्यक होगी। आप सारे अभिभावकों को इसकी जानकारी दे दीजिए। उन्होंने दोहरे नामांकन ओर डुप्लिकेशी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती ना करे जिसके कारण विभाग को आपके विरुद्ध निबंधन रद्द करने या विद्यालय बंद कराने की कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने विद्यालयों को सोलह सितंबर से तीस सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया। इस बैठक में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक विभाष चंद्र महतों, डॉली कुमारी ,रंजन डॉन सहायक कम्प्यूटर प्रोग्रामर सुबल चंद्र कपूर कार्यालय सहायक गौर किशोर सहित जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रिंसिपल एवं संचालक उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन,विजेताओं को मिला सम्मान।

rktvnews

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्री ने 9.36 करोड़ रुपए के 154 कार्यों का किया उद्घाटन।

rktvnews

नारनौल:मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर: सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में मतदाता जागरूकता को ले निर्वाचक साक्षरता क्लब का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने आम जनता के मामलों की कि सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment