RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)27 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।
बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात- राज्यपाल कलराज मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी से जुड़ी है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आइलाज ने इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं को अपनी मांगों संबंधी सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

चतरा:बीज उत्पादन योजना एवं एनएफएसएम योजना अन्तर्गत किसानों के बीच बीज वितरण कार्यकम का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्तर पर “स्थायी समिति” का किया गया गठन।

rktvnews

25 जून को नव्या हेल्थ केयर आयोजित करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

rktvnews

Leave a Comment