RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

कौशिक दुलार वनडे इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी का हुआ अनावरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 सितंबर। आज कौशिक दुलार वन डे इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट जो भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है उसका आज हुआ ट्रॉफी का हुआ अनावरण।
टूर्नामेंट में भोजपुर जिला के कुल 8 टीम हिस्सा ले रही है, जिसके कैप्टन और कोच के साथ साथ भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे , बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ओ.एस.डी. मनोज कुमार, कौशिक दुलार स्पोर्ट्स के फाउंडर और इस टूर्नामेंट के प्रायोजक विवेक कौशिक के अलावा देव,धीरज,बबलू,कुमार विजय,अनीस,शोभित,मुकेश के साथ-साथ बहुत से खेल प्रेमियों ने आज के इस अनावरण में हिस्सा लिया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अपना योगदान और विचार दिया।
इस टूर्नामेंट में विनर ट्रॉफी के साथ 10001 और रनर को ट्रॉफी के साथ 5001 के अलावा खिलाड़ियों को बहुत सारे आकर्षक उपहार दिए जायेंगे।
इस टूर्नामेंट के अनावरण पर विवेक कौशिक जो खुद एक बहुत अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी है उन्होंने कहा की ये आयोजन भोजपुर जिला में क्रिकेट को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए एक प्रयास है,इसके साथ ही नए खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा,और आगे भी इस तरह के आयोजन को हमारी तरफ से हर वर्ष करने का प्रयास किया जायेगा।
भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ओ.एस.डी. मनोज कुमार के द्वारा इस टूर्नामेंट के लिए सभी कैप्टेंस के साथ सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
उसके साथ खेल की बारीकियों और उपयोगिता को खिलाड़ियों के समक्ष रखा गया।आज के इस आयोजन के संचालक के रूप में एवेंजर्स क्रिकेट क्लब के देव ने अपना योगदान दिया।
आज के मुख्य अथिति के रूप में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ओ.एस.डी. मनोज कुमार थे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य उम्मीदवार अनुसेवक संघ गोपगुट की बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस के है कान खड़े …अगर बनाया है मन….तो बदल दे😧

rktvnews

बक्सर:व्यय प्रेक्षक विशाल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय कोषांग एवं व्यय से संबंधित अन्य कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली राइजिंग राजस्थान समिट की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रोहतास :रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी।

rktvnews

सीबीआईसी ने नेशनल टाइम रिलीज़ स्टडी (एनटीआरएस) 2023 रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

Leave a Comment