RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नई शिक्षा नीति पर जैन कॉलेज आरा में हुआ कार्यशाला!उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग से विद्यार्थियों को रोजगार परक बनाना ही नये पाठ्यक्रम का उद्देश्य:उच्च शिक्षा एडवाइजर प्रो एन के अग्रवाल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 सितंबर।स्थानीय एचडी जैन कॉलेज आरा में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लागू करने से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन किया गया । कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार, संयोजक प्रो डॉ कुंदन कुमार सिंह, सह संयोजक प्रो डॉ कौशलेंद्र कुमार,अध्यक्ष डॉ रणविजय कुमार के सामुहिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
स्वागत भाषण करते हुए प्राचार्य प्रो नरेन्द्र कुमार ने कॉलेज की ऐतिहासिक, शैक्षणिक, खेलकूद ,एनसीसी,एन एस एस के योगदान की विस्तार से चर्चा की। और यह सब शिक्षक कर्मचारी आज छात्र-छात्राओं के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ है। इन्होंने कहा कि कॉलेज अभी तक अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखने में सफल रहा है। कालेज के विद्यार्थी देश-विदेश शैक्षणिक प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है की जैन कॉलेज के प्राचार्य को वेस्ट प्रिंसिपल का अवार्ड मिला है।
संयोजक डॉ कुंदन कुमार सिंह ने कार्यशाला के विषय में अपने विचारों से अवगत कराया।
प्रो डॉ कौशलेंद्र कुमार ने विषय प्रवेश करते हुए वर्कशॉप के उद्देश्य और महत्व पर जानकारी दी।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ एन के अग्रवाल ने सीबीसीएस पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी, खासकर शिक्षकों को मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा की शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान या डिग्री लेना नहीं है वल्कि बदलते परिवेश में चुनौतियों का सामना करना,उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करते हुए अपना कौशल का विकास करके रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करना है। सीबीसीएस पाठ्यक्रम के लागू होने से एक समान शिक्षा ,एक रूप पाठ्यक्रम, एक समान समय पर परीक्षा तथा सेशन अप टू डेट रहने से सबको समान अवसर मिलेगा और बिहार में शिक्षा व्यवस्था का चहुंमुखी विकास होगा। भाषण के बाद सीबीसीएस पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नोत्तरी से भी जानकारी दी गई । विशेष उपस्थिति में डॉ अखिलेश कुमार, डॉ अंजली गुप्ता, डॉ प्रशांत कुमार प्रमुख रूप से थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रोफेसर डॉ रणविजय कुमार ने की और अपने अध्यक्ष भाषण में आश्वस्त किया कि सभी शिक्षकों को सीबीसीएस पाठ्यक्रम के लागू होने में आने वाली परेशानियों का निवारण किया जाएगा।
मंच संचालन राजनीति विभागाध्यक्ष डॉ तबस्सुम बानो द्वारा किया गया वही धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के डॉ अखिलेश कुमार ने किया।के द्वारा किया गया। वर्कशॉप में प्रधानाचार्य सहित काफी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:आगनवाड़ी और जीविका दीदियों द्वारा मतदान हेतु लोगों को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

वाराणसी में होगा 31 मार्च को स्वास्थ्य वर्धक हंसो हंसाओ रेला एवं नवसंवत्सर अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

दरभंगा:जहाँ कभी चुप्पी थी,वहाँ अब संवाद है–दरभंगा के गाँवों में मेला जैसा दृश्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ईद-उल-अजहा पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

शीतलहर: क्या करें क्या न करें? -प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन,बक्सर

rktvnews

उपराष्ट्रपति कल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

Leave a Comment