RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

डीसी ने फैजाबाद व कुक्सी में किया क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य का औचक निरीक्षण!ऐप के जरिए की जा रही ई- गिरदावरी का रिकॉर्ड जांचा।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 12 सितंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज फैजाबाद व कुक्सी के खेतों में जाकर क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर ऐप के माध्यम से फीड की गई फसल का मिलान किया।
डीसी ने सजरा, खसरा गिरदावरी तथा एप में की गई इंट्री को देखकर क्रॉप वेरिफिकेशन के आंकड़े का मिलान किया।
इस मौके पर डीसी ने किसानों से भी मुलाकात की।

क्रॉप वेरिफिकेशन के आंकड़ों का निरीक्षण करती डीसी मोनिका गुप्ता।

गांव फैजाबाद के किसानों ने बताया कि इस बार बाजरे की फसल में कीड़ा लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांव में कुछ एकड़ में मूंगफली की फसल लगाई गई है यह भी खराब हो गई है। इस पर डीसी मोनिका गुप्ता ने आश्वासन दिया कि इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर जो भी संभव सहायता होगी वह करवाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार गजे सिंह, उपायुक्त पीए सुनील जांगड़ा, सदर कानूनगो अजीत सिंह व संबंधित पटवारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

मोतिहारी:विश्व मच्छर दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में नर्सिंग छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

शहीद की अंत्येष्टि में शामिल हुए भाजपा नेता!अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत 130 लाभार्थियों को मधुमक्खी बक्से और टूलकिट वितरित किए।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने बाल संरक्षण के मुद्दों पर जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment