RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीकेएसयू आरा में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून।15 जून को वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ.साधना रावत के नेतृत्त्व मे सात दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो.अवध बिहारी सिंह, अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, अरुण श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार, वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय, डॉ साधना रावत और स्वामी विक्रमादित्य संस्थापक प्राकृतिक योगपीठ ट्रस्ट द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ।अपने उद्बोधन मे डॉ. साधना रावत ने बताया की 21 जून 2015 को राजपथ नई दिल्ली से प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन किया गया।वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय व अपने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना लगातार अपने यहां कराते आ रहा है।
योग प्रशिक्षण के दौरान आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योगाभ्यास से शरीर एवं मन,विचार एवं कर्म, आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।योग मात्र व्यायाम नहीं,बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। इन्होंने कहा की अपने पूर्वजों की भांति हम सभी कर्त्तव्यों का पालन करे, से योग प्रशिक्षण प्रारंभ किए। शिथलीकरण, योगासन-खड़े होकर किए जाने वाले आसन,बैठकर किए जाने वाले आसान, उदर के बल लेटकर किए जाने वाले आसन, पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले
आसन कपालभाति,अनुलोम विलोम प्राणायाम,शीतली,भ्रामरी,ध्यान, संकल्प व शांतिपाठ साथ योग गीत से योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किए। राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डा.साधना रावत ने प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य को अंगवस्त्र साल देकर सम्मानित की।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तपोवन से कौड़ियाला तक संचालित राफ्टिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

rktvnews

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला।

rktvnews

मध्यप्रदेश: इंदौर जिले के विधायकों की चुप्पी पर जीतू पटवारी का सवाल ,क्या इंदौर में सचमुच रामराज्य है?

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 अगस्त 24

rktvnews

चित्तौड़गढ़:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित!ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी, विज्ञापनों के अधिप्रमाणन व पेड न्यूज तथा चुनाव व्यय सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।

rktvnews

वैशाली:लालगंज प्रखंड को मिला जिला का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई ।

rktvnews

Leave a Comment