RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुँची भोजपुर!दुःखियों का दुख कैसे कम हो यही श्रेष्ठ चिंतन:संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 सितंबर ।भक्तों के बीच स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने संकल्प यात्रा के क्रम में महर्षि सदाफल देव आश्रम परिसर सेमरावं में आयोजित जय स्वर्वेद कथा एवं ध्यान साधना सत्र में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच अमृत ज्ञान की वर्षा की और कहा
कि दीये से दीया जलाएं!
चलो दीप वहाँ जलाएं,
जहाँ अभी अंधेरा है।
ईश्वर का महान प्रसाद है मानव जीवन। हम जीवन कहें या सत्य कहें बात एक है। जीवन को ठीक-ठीक जान लिया, इसका अर्थ है हमने परमसत्य का साक्षात कर लिया, क्योंकि जीवन का आधार परमात्मा है।
दुःखियों का दुख कैसे कम हो यही श्रेष्ठ चिंतन है। एक विहंगम योगी ही सबके हित का चिंतन करता है।
उन्होंने जय स्वर्वेद कथा के क्रम में कहा कि भारत की आत्मा का नाम अध्यात्म है।
आध्यात्मिक महापुरुषों के बदौलत ही भारत विश्व गुरु रहा है, विश्वगुरु है और मैं कहता हूं भारत विश्व गुरु रहेगा।
विहंगम योग की साधना खुद से खुद की दूरी मिटाने के लिए है। विहंगम योग का ध्यान आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है।
25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज 17 जुलाई को संकल्प यात्रा का शुभारंभ कश्मीर की धरती से हो चुका है। संकल्प यात्रा कश्मीर , जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के पश्चात बिहार के औरंगाबाद , डेहरी ऑन सोन , सासाराम ,मोहनियां, करगहर, विक्रमगंज , बक्सर होते हुए भोजपुर पहुँच चुकी है।
इस अवसर पर पी एन सिंह, डी एन सिंह, रामचंद्र तिवारी, भूपेंद्र राय , उमेश कुमार , जिला सचिव विजय पाण्डेय, उप सचिव योगेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार,आरा अनुमंडल संयोजक कृष्णा प्रसाद, संयोजिका रीना गुप्ता,, पीरो अनुमंडल संयोजक संतोष सिंह, संयोजिका मालती देवी, जगदीशपुर अनुमंडल संयोजक दिनेश पाल,, संयोजिका डॉ जैयश्री आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

रायपुर : एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला: छठे दिन राम सीता विवाह,राजा जनक द्वारा सीता की विदाई, दशरथ द्वारा राम को वनवास का हुआ मंचन।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त का चिनिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं नव प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त रुख।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने चीनी मौसम 2024-25 (अक्टूबर-सितम्‍बर) के लिए चीनी मिलों द्वारा देय गन्ने के ‘उचित और लाभकारी मूल्य’ (एफआरपी) को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर :तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने 9 माह में 900 करोड़ की लागत से कराया विकास का कार्य,बनाया इतिहास : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

मध्यप्रदेश:जीआईएस-भोपाल में हुए निवेश संगम से तेज होगी हरित और श्वेत क्रांति, देश का “फूड बास्केट” बनेगा मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment