RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अद्भुत प्रकल्प है ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री

भोपाल/मध्यप्रदेश 11 सितंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण एक अद्भुत प्रकल्प है। देश के प्रमुख संतों- महात्माओं की उपस्थिति में आगामी 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में एकात्म प्रतिमा के लोकार्पण समारोह की तैयारियों को पूर्ण किया जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने खंडवा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज समत्व भवन में हुई समीक्षा बैठक में समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रकल्प के संबंध में प्रजेंटेशन दिया।
उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत की अवधारणा को समर्पित विश्व में अपने किस्म के अनूठे एकात्म धाम का विशेष आकर्षण का केंद्र आदि शंकराचार्य जी की 108 फीट की बहुधातु प्रतिमा है। प्रतिमा स्थल के निकट सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण किया गया है। एकात्म पर एकाग्र विशेष संग्रहालय और अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना के लिए भी कार्य तेजी से पूर्ण करने को प्राथमिकता दी गई है।

Related posts

भोजपुर: सदर अस्पताल के जीएनएम भवन में सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र का किया गया उदघाटन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर।

rktvnews

जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में चार और एनसीसी इकाइयां स्थापित की जाएंगी; रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:बड़ों का आशीर्वाद ही मेरा अस्त्र: रघुपति यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 100वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment