RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर निगम में पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 अप्रैल। रविवार को आरा नगर निगम में पीएम इंटर्नशिप योजना के कार्यशाला का शुभारंभ महापौर इंदु देवी और नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महापौर इंदु देवी ने कहा कि कार्यशाला में 12 महीने की इंटर्नशिप होगी। प्रतिमाह 5 हजार का स्टाइपेंड होगा। कामकाजी माहौल में कम से कम 6 महीने का अनुभव होगा। आकस्मिक खर्चों के लिए 6 हजार का एक मुफ्त अनुदान होगा। इंटर्नशिप पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत यह फायदा मिल रहा है। नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने कहा कि कारपोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बजट 2024-25 की घोषणा में प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना’ प्रारम्भ की गई है। इस योजना का उद्देश्य 21 से 24 वर्ष आयु के एक करोड़ युवाओं को टॉप 500 कम्पनियों के साथ व्यापार अनुभव सीखने के लिए 1 वर्ष तक इन्टर्न के रूप में कार्य करने का अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में एक सफल कार्मिक व एक सफल बिजनेसमैन के रूप में विकसित हो सकें। उन्होंने कहा कि न्यूनतम आयु सीमा 21 अधिकतम 24 वर्ष होना चाहिए। अगर सरकारी सेवा में हो तो उनके लिए यह कार्यशाला नहीं है। उद्धघाटन कार्यक्रम में, मेयर इंदु देवी , नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर प्रियांक राय , के एन पांडेय, स्वच्छता प्रभारी विकास कुमार , दिव्य विकास ,वार्ड नंबर 40 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल कुमार, वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रतिनिधि विभु जैन, वार्ड नंबर 40 के पार्षद राजीव कुमार, वार्ड नंबर 39 के पार्षद अंकित कुमार, वार्ड नंबर 21 के पार्षद डॉ जितेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 31 के पार्षद प्रयाग यादव, वार्ड नंबर 35 के पार्षद प्रतिनिधि अरुण कुमार, वार्ड नंबर 4 के पार्षद श्री कांत , एवं निगम के सारे कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- घर-घर खुशियों की दस्तक, आदित्य, नीरू और धर्मेंद्र सिंह ने जीती ईनाम राशि।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक व शिक्षिका का एक साथ सम्मान के साथ किया गया विदाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 सितंबर 25

rktvnews

राजीव रंजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बोले जिला अध्यक्ष!भोजपुर जिला कायस्थ सम्मेलन व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का होगा भव्य सम्मान:जिला अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद सहाय

rktvnews

सरकार 1 जून से संशोधित सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के अनुसार सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित करती है।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने उपायुक्त से मिल ट्रांसजेंडर के समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

Leave a Comment