RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़ :जेएसएलपीएस द्वारा रोजगार मेला का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड )01 फ़रवरी।31 जनवरी को रामगढ़ कॉलेज के प्रांगण में पलाश ( झारखंड स्टेट लाईवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी) द्वारा 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 तक मनाए जा रहे चौथे जनजातीय गौरव दिवस के तहत व ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला 2025 का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ जिले के युवक युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना व नियोक्ताओं के साथ सीधा संपर्क करना था।
इस अवसर पर पूरे देश से 25 नियोक्ताओं ने अपना स्टॉल लगाया वही वे युवकों युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में योग्यता के आधार पर ट्रेनिंग देकर रोजगार प्रदान करते है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी उपस्थित हुई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में , जिला नियोजन पदाधिकारी रामगढ़, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, रामगढ़ कॉलेज के प्रिंसिपल, RSETI डायरेक्टर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS, जिला प्रबंधक Skill and Jobs उपस्थित हुए। साथ ही राज्य कार्यालय से स्किल डोमेन से साइ दत्ता और अमित कुमार उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया गया । जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात जिला जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह के द्वारा शुक्रवार के जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला के उद्देश्य के द्वारा बताया गया तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए युवक व युवतियों को जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायिका ममता देवी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए युवक/युवतियों का हौसला बढ़ाया गया। उनके द्वारा रोजगार हेतु कोई भी समस्या का निराकरण हेतु सहमति जताई गई। साथ ही उन्होंने सभी से रोजगार मेला का पूरा लाभ लेने की अपील की। जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला 2025 कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने हेतु 25 नियोजकों ने हिस्सा लिया जिसके अंतर्गत युवाओं को अलग अलग कंपनियों में रोजगार दिलाया जायेगा। रोजगार प्रदान करने हेतु 25 विभिन्न कंपनियां ने भाग लिया। वही कुल पंजीकरण की संख्या 1000 रही रोजगार प्राप्त करने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या – 800 रही।
विधायक ममता देवी और जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा कुल 10 उम्मीद्वारों को जॉब ऑफर लेटर दिया गया।
कार्यक्रम में जे एस एल पी एस के जिला कार्यालय की तरफ से जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह, जिला प्रबंधक जॉब्स एंड स्किल मेरी कुल्लू समेत सभी जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित जिला एवं पूरे प्रखंड की टीम उपस्थित थी। कार्यक्रम में लगभग 1200 युवक एवं युवती उपस्थित हुए। साथ ही मीडिया कर्मी भी उपस्थित थे।

Related posts

बसंत स्नान के बाद प्रयागराज महाकुंभ 2025 में फिर आयोजित होगा संस्कृति का महापर्व।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा कैम्प कार्यालय में आयोजित “मुख्य सेवक युवा संवाद” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

वाराणसी:केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की सेवा स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

rktvnews

बिहार की जातीय जनगणना में लोहार जाती को 5 जातियों में बाटने के विरुद्ध आरा में लोहार विकास मंच ने धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया

rktvnews

Leave a Comment