RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार का किया निरीक्षण, समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा पर दिया जोर।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 दिसंबर। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण कर वहां संधारित अभिलेखों की व्यवस्था, पंजी संधारण की स्थिति, आवेदनों के निष्पादन की प्रगति तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों को अभिलेख प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि अभिलेख निर्गत करने की प्रक्रिया में न्यूनतम समय लगे, इसके लिए सभी आवेदनों का समयबद्ध ढंग से संधारण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिन आवेदनों के लिए प्राकलन तैयार हो चुका है, उन्हें शीघ्र प्रकाशित किया जाए ताकि आवेदक निर्धारित राशि जमा कर अभिलेख प्राप्त कर सकें।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अभिलेखागार में संधारित नकल, पर्चा एवं अन्य संबंधित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए, जिससे आम जनता को असुविधा न हो।उन्होंने चेतावनी दी कि जिन कर्मियों के पास अत्यधिक आवेदन लंबित पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन दौरान अपर समाहर्ता सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “गुड सेमीरिटन ड्राइव” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

सिवान की पुतुल देवी को मिला राष्ट्रपति का नेवता,नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह में अतिथि के रूप में होंगी शामिल।

rktvnews

शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर द्वारा विकसित 25 फसलों की 184 नई किस्में राष्ट्र को किया समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment