RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: विद्यालयों के प्रमाणपत्र होते है “वार्षिकोत्सव”: एम के मिश्रा

सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)15 मार्च। आज शाहपुर प्रखंड के सरना – भरौली स्थित सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मिश्रा इंग्लिश कोचिंग सेंटर पटना के एम के मिश्रा, विशिष्ट अतिथि मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के हरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू भइया सहित अन्य गणमान्यों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की तरफ से आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम के मिश्रा ने कहा कि किसी भी विद्यालय का वार्षिकोत्सव सिर्फ एक शैक्षणिक उत्सव नहीं होता बल्कि यह विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभाओं से अवगत होने का भी उत्सव होता है।ऐसे आयोजनों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से आम जनता को रूबरू होने का एक अवसर भी मिलता है। जिससे वो विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को देखते हुए अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की संरचना हेतु विद्यालय का चयन भी करते है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव अभिभावकों के समक्ष विद्यालय के प्रमाणपत्र के रूप में प्रस्तुत होते है। इस कारण यह एक महत्वपूर्ण क्षण भी होता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में हरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू भइया ने विद्यार्थियों को गणित विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी शैक्षणिक क्षेत्रों में उपयोगिताओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक लघु नाटक के मंचन के साथ साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अपनी प्रतिभाओं से लोगों को आकर्षित किया।
आगत अतिथियों एवं अभिभावकों में मुख्य रूप से शामिल गुरुमारी दुबे, ओम प्रकाश मिश्र, भाजपा नेता अंकित पांडे,अजीत दुबे,अभिषेक त्रिपाठी , मुकेश मिश्रा,सोनी देवी, विष्णु शंकर पाठक, राम मोहन गौतम, जय मंगल सिंह, भरत सिंह, कर्मेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, कर्मेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, बिनोद सिंह आदि ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की ।इस अवसर पर विद्यालय के हर वर्ग में वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में राखी कुमारी, रौशनी,खुशी,लवकुश,सिंधु,अमित , हैप्पी कुमारी,उत्कर्ष तिवारी,किरण कुमारी,पायल कुमारी शामिल है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से रामावतार मिश्र, सलोनी कुमारी, श्वेता कुमारी, सुनैना कुमारी,निधि,अनिल सिंह, बीरेंद्र पांडे आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

मुजफ्फरपुर:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री ने जनवरी माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का लाभार्थियों के खातों में किया हस्तांतरित।

rktvnews

दरभंगा:संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक!08 से 12 नवम्बर तक चलेगा चुनाव पाठशाला।

rktvnews

भोपाल में मंगलवार तक तीन दिन नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून, 2024

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में मंदिरों और हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए भारत सरकार : राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंघ

rktvnews

Leave a Comment