RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सुपौल: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन।

सुपौल/ बिहार 15 जनवरी।आज कौशल कुमार,जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखपुर, प्रखंड-सुपौल के प्रांगन में शिक्षा के क्षेत्र में क्रियान्वित विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों/योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों/आमजनों को जानकारी उपलब्ध कराने एवं उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने हेतु ‘‘शिक्षा संवाद’’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त ‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्री0 10+2 छात्र/छात्राओं के शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, प्री0 मैट्रिक स्कॉलरशिप, मुख्यमंत्री 10वीं उर्त्तीण बालक/बालिका प्रोत्साहन मेधावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री 12वीं उत्तीर्ण एस0सी0/एस0टी0 बालिका मेधावृत्ति योजना, कुशल युवा कार्यक्रम तथा पोस्ट 10+2 छात्र/छात्राओं के शैक्षणिक प्रोत्साहन/रोजगार/कौशल विकास के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बताया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, एम0डी0एम0, सुपौल, प्रखंड सुपौल के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल, विद्यालय के शिक्षक, छात्र/छात्राएँ एवं उनके अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:ऊर्जा विभाग बक्सर के द्वारा जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन की गई, परिचर्चा।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस 2025 पर वैश्विक होम्योपैथी बिरादरी को गांधीनगर के विशाल सम्मेलन में साथ लाया।

rktvnews

रायपुर : डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा: केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा का युवा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment