RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

डुमराव अनुमंडल अंतर्गत शहीद स्मारक पार्क में शहादत दिवस, “राजकीय समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल सम्मिलित हुए।

डुमराव/बक्सर 16 अगस्त।आज 16 अगस्त को डुमराव अनुमंडल अंतर्गत शहीद स्मारक पार्क में आयोजित शहादत दिवस, “राजकीय समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल सम्मिलित हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सदस्य विधान सभा डुमरांव अजीत कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव, अंचलाधिकारी डुमराव एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।
डुमराव अनुमंडल अंतर्गत कुल 21 शहीदों:- शहीद कपिलमुनी कहार, शहीद गोपाल जी कमकर, शहीद रामदास सोनार, शहीद रामदास लोहार, शहीद भीरवी लाल साह, शहीद विहारी लाल, शहीद प्रदुमन लाल, शहीद अब्दुल रहीम नालबंद, शहीद गोधन राम, शहीद सुखारी लोहार, शहीद भिखारी कमकर, शहीद रामेश्वर पांडे, शहीद चंगन अहीर, शहीद तपेश्वर पाण्डेय, शहीद विश्वनाथ अहीर, शहीद शिवपूजन नट, शहीद दुलार लोहार, शहीद शिवपूजन राम, शहीद साधुशरण अहीर, शहीद रामदौर अहीर एवं शहीद बालेश्वर दुबे के याद में यह दिवस मनाया जाता है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा शहीदों को माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में वीर शहीदों को याद किया और उनके श्री चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी युवाओं से आवाहन किया कि अपनी क्षमता को पहचानते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता बढ़ाऐ।

Related posts

बक्सर:हिट एण्ड रन मामलें में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

महाकुंभ : सीमाओं से परे एक उत्सव

rktvnews

उत्तराखंड:भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर की जाए जन सुनवाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वछता विभाग झारखण्ड सरकार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया तरारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

आयुष कॉलेज,हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं ग्रामीण चिकित्सा मंच,आरा द्वारा वर्कशॉप ऑन डाइट और डिटॉक्स थेरेपी सह सम्मान समारोह आयोजित

rktvnews

Leave a Comment