
आरा/भोजपुर 02 सितंबर। भोजपुर जिला फुटबॉल संघ ने उद्योगपति सीएमडी भारत प्लस एथेनॉल के अजय कुमार सिंह को उनके द्वारा भोजपुर जिला फुटबॉल संघ के खिलाड़ियों को भाग लेने जा रही अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 में ट्रायल कैम्प के लिए नाश्ता की सम्पूर्ण व्यवस्था सहित पूरी टीम के लिए जर्सी पैंट, हूज,ऑफिशियल टी शर्ट इत्यादि का सहयोग करने के लिए भोजपुर जिला फुटबॉल संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने अपने एक पत्र के माध्यम से उद्योगपति अजय कुमार सिंह का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। पत्र में सचिव ने उनके व्यस्तम समय में खिलाड़ियों के प्रति हर समय और हर संभव सहयोग करने की लालसा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए संघ की तरफ से धन्यवाद प्रेषित किया है। गौरतलब हो की उद्योगपति सह चर्चित समाजसेवी अजय कुमार सिंह अपने उद्योग के माध्यम से बेरोजगारों की मदद के साथ ही साथ राज्य के युवा खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने के लिए विख्यात हैं।
