
14 जनवरी से शुरू होगा रामायण पाठ,22 को पूर्णाहुति के साथ भव्य भंडारे का होगा आयोजन,निकलेगी रथ यात्रा।
आरा/भोजपुर 13 जनवरी। राम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति भोजपुर के मुख्य संरक्षक जिले के प्रसिद्ध सर्जन डॉ पी सिंह ने अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बताया की जिले में भी इस अभूतपूर्व क्षण के लिए उत्सव की तैयारी की गई है जिसकी शुरुआत आरा स्तिथ रमना मैदान में 14 जनवरी 24 से ही तुलसी दास रचित रामायण के साथ की जायेगी जिसकी पूर्णाहुति 22 जनवरी को होगी और उसी दिन रामलला की भव्य रथयात्रा निकलेगी जिसमे जिले भर के रामभक्त सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रमना मैदान में ही धार्मिक प्रद्वति अनुसार डमरू वादन के साथ भव्य आरती का भी आयोजन किया जाएगा साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन होने की बात कही।जिसमे उन्होंने जिले वासियों को इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने और प्रसाद ग्रहण के लिए आमंत्रित भी किया है।
मुख्य संरक्षक डॉ पी सिंह ने बताया की उत्सव में कार सेवकों को भी सम्मानित किया जायेगा।
