RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

साइक्लोथॉन में महेंद्रगढ़ जिले से होगी बहुत बड़ी जन भागीदारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 1 सितंबर। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत साइक्लोथॉन (साइकिल मैराथन) में जन भागीदारी के साथ युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन व आम नागरिकों की इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी रहेगी। साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए नागरिकों को उदय डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना पंजीकरण करवाना है। इसके बाद वे ई-सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि प्रदेश स्तरीय साइक्लोथॉन (साइकिल मैराथन) का आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह साइक्लोथॉन 9 सितंबर को महेंद्रगढ़ जिला में प्रवेश करेगी तथा 10 सितंबर को रवाना होगी।
डीसी ने बताया कि “एक साइकिल यात्रा, नशा मुक्ति के नाम” का जिला महेंद्रगढ़ में प्रवेश करने के साथ ही स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य रूट पर पड़ने वाले बड़े गांव में कुछ देर के लिए यह काफिला खड़ा होगा तथा युवाओं को नशा से दूर करने के लिए जागरूक करेगा।
मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिला के नागरिक उदय डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कर साइक्लोथॉन का हिस्सा बन सकते हैं। पंजीकरण करने वाले युवा अपना ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि समाज का हर वर्ग को इस साईकिल मैराथन में हिस्सा लेना चाहिए ताकि हम अपने जिले को नशा मुक्त बना सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में जिला महेंद्रगढ़ में नशे को नहीं पनपने देंगे। नशा युवाओं के जीवन को बर्बाद कर देता है। ये लत पूरे परिवार को तबाह कर देती है। हरियाणा के युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का पदभार ग्रहण करने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर कोयंबटूर और तिरुपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

rktvnews

भारतीय सेना की महत्वपूर्ण पहल: न्यूनतम चीरफाड़ वाली ग्लूकोमा शल्य चिकित्सा के लिए आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में पहली बार उन्नत 3डी माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया गया।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

संक्रांति समारोह में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समां बांधा, तालियां बटोरीं।

rktvnews

पटना:लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर उन्हें दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment