RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

रोहतास से अगवा चावल भरे ट्रक को  शाहपुर पुलिस ने किया बरामद।

हिरखी पिपरा गांव स्थित मनोज यादव के घर से बरामद चावल की बोरियां

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 अगस्त।रोहतास जिले के शिव सागर थाना क्षेत्र से 28 अगस्त को अगवा चावल से भरे ट्रक को भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के शाहपुर-बनाही सड़क के पास फोरलेन पर से बरामद कर लिया। जबकि पुलिस ने ट्रक के चावल को थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा गांव के मनोज यादव के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मनोज यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुअनि संजीव कुमार, पुअनि शैलेश कुमार, पीटीसी राकेश कुमार की गठित टीम ने छापामारी कर सफलता हासिल की। अपराधियों ने अगवा किए गए  ट्रक को शाहपुर के पास लावारिस स्थिति में छोड़ दिया था। डीआईओ टीम के इंचार्ज अमित कुमार के अनुसार 28 अगस्त को झारखंड के मधुपुर से झारखंड के मधुपुर से एक कंपनी का चावल लेकर ट्रक हरियाणा जा रहा था। रास्ते में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर कार सवार अपराधियों ने ट्रक को आगे से हथियार के बल पर रोक कर ट्रक चालक समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर कार में बैठा लिया और चावल भरे ट्रक को लेकर फरार हो गए। दूसरे दिन अपराधियों ने उक्त ट्रक चालक और समय तीन लोगों को भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। ट्रक चालक समेत अगवा हुए तीनो लोगों ने घटना की जानकारी शिवसागर थाना में दी और अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई। पुलिस में तत्काल कार्रवाई करते हुए अगवा किए गए ट्रक और चावल को बरामद कर लिया। शिवसागर पुलिस बरामद ट्रक और चावल को अपने साथ शिवसागर ले गई। इस घटना में प्रयुक्त कार और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Related posts

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी।

rktvnews

भोपाल:बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:इज्तिमा की तैयारियों पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने दिये निर्देश।

rktvnews

भारतीय स्टेट बैंक ने महाराजा कॉलेज में लगवाया आर ओ सह वाटर कूलर मशीन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने सिविल कोर्ट की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

Leave a Comment