RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

राजगीर मलमास मेला 2023 के समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 30 अगस्त। राजगीर मलमास मेला 2023 के विधिवत समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। राजगीर ब्रह्म कुंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर मलमास मेला के भव्य एवं सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, जीविका दीदियों, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े लोगों एवं अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मधुबनी पेंटिंग, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने मलमास मेले का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर मलमास मेला 2023 में आए श्रद्धालुओं के फीडबैक एवं मेला की महत्ता पर आधारित वृत्त चित्र एवं स्मारिका का भी विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा राजगीर मलमास मेला 2023 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हर प्रकार की सुविधाओं की सराहना की गई। राजगीर मलमास मेला 2023 में 3 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने मेला का भ्रमण किया। एक करोड़ 92 लाख श्रद्धालुओं ने सप्त धारा ब्रह्म कुंड में स्नान किया। राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा मुख्यमंत्री के लिए प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार बहुत ही भव्य और बेहतर ढंग से पुरुषोत्तम मलमास मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सरकार की तरफ से हर बुनियादी सुविधाएं श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराने की कोशिश की गई। डीएम और एसपी ने भी बहुत ही अच्छा और सराहनीय काम किया। उन्होंने राजगीर मलमास मेला 2023 को सफल एवं भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को बधाई दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर स्वागत संबोधन किया गया। डीएम शशांक शुभंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर प्रो चंद्रशेखर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद रीना देवी, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधान पार्षद हीरा प्रसाद बिंद, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी कार्तिकेय धन जी, आईजी पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुङे अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:धावा दल ने बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड आरा से बालश्रमिकों को कराया विमुक्त।

rktvnews

जशपुरनगर : जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए देश भर में जशपुर जिला अव्वल।

rktvnews

भोजपुर: ठोस एवं तरल अपशिष्ट कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी गई।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च!जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित आला अधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने बरैली में अपने ग्राहकों के नाम से किया गिविंग बैक।

rktvnews

भोजपुर:बाबा गणिनाथ पूजा जयंती समारोह के साथ खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment