RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:रिस्टोरिंग द यूथ-2024″ के आलोक में मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 27 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार नालसा के तहत चलाये गये देशव्यापी अभियान “रिस्टोरिंग द यूथ-2024” के आलोक में मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा रंजन देव ने बताया कि जुवेनाइल आरोपी को किसी भी सूरत में जेल में बंद नहीं रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कभी कभी ऐसा देखा गया है कि कुछ मामलों में उम्र की सही जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण जुवेनाइल को भी सामान्य आरोपी के साथ जेल भेज दिया जाता है।
इसी संदर्भ में नालसा द्वारा यह देशव्यापी अभियान चलाया गया है। जेल में बंद ऐसा कोई व्यक्ति जिन्हें लगता है कि अपराध किए जाने के समय उसका उम्र 18 वर्ष से कम था तो वह अपने को जुवेनाइल घोषित करा सकता है,जिसके उपरांत उसकी सारी प्रक्रिया अनुसंधान से विचारण आदि तक जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत किया जाएगा।
सचिव श्री देव ने कहा कि यह अभियान 28 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगा।
जेल विजीटिंग अधिवक्ता बेबी सरोज, इन्दु कुमारी,संजीव कुमार और माधव लाभ के द्वारा मंडल कारा में इस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
28 जनवरी से ऐसे जुवेनाइल की पहचान करने एवं उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराया जाएगा।

Related posts

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन— राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ें और बड़े पदों तक पहुंचें तथा अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाएं -जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री

rktvnews

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:शहीद हरेराम कुंवर के अंत्येष्टि मे पहुंच बड़हरा विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि,परिवार को दी सांत्वना।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त का दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश,निर्धारित रुटलाइन से ही श्रद्धालु बाबा मंदिर की ओर करें प्रस्थान।

rktvnews

पीएनबी के मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे को स्मृति चिन्ह समर्पित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment