RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चयनित स्थानों पर विभिन्न विधाओं के खेल का आयोजन।

नवादा/बिहार 30 अगस्त।आशुतोष कुमार जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के अवसर पर जिला में कई खेल विधाओं का चयनित स्थलों पर आयोजन किया गया। आउट डोर खेल के अन्तर्गत कबड्डी, फुटबाॅल और हैंडबाॅल। इंडोर खेल के अन्तर्गत बैडमिंटन, बाॅक्सिंग, वेट लिफ्टिंग और ताई कमांडो का आयोजन किया गया।
समाहरणालय नवादा के परिसर से शहीद भगत सिंह चौक तक राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अवसर पर जिला पदाधिकारी नवादा के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया। समाहरणालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से जिला स्तरीय सभी अधिकारी और कर्मचारी इस मार्च पास्ट में सम्मिलित हुए। प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, गाॅधी इंटर विद्यालय और अन्य विद्यालय के काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। शहीद भगत सिंह चैक पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचन्द जो हाॅकी के जादूगर थे, उनके जन्म दिवस पर यह राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में विभिन्न प्रकार का खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। उन्होंने अपील किया कि खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपना शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर करें। खेल के माध्यम से अनुशासन और मेहनत से उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त किया है उन्हें आज सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए कोशिश हमेशा करते रहें। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती
जिला पदाधिकारी डीआरडीए सभागार में उत्कृष्ठ करने वाले को मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किये। रितु कुमारी -रग्वी, काजल कुमारी-ड्राइगन वोट, वरूण कुमार एवं निर्जल कुमार-ताईकवाइन्डो, राहुल कुमार-हैंडबाॅल, साक्षी कुमारी-एथेलिक्टस के साथ-साथ 32 शारीरिक शिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मार्च पास्ट में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, डीपीआरओ के साथ-साथ जिला स्तरीय अधिकारी शारीरिक शिक्षक और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के विजेता उपविजेता हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसमस्याओं और मुद्दों पर किया जनसंवाद।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’में “दिशा एक प्रयास संस्था” सक्रिय रूप से कार्यरत : डा सुनीता सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अगस्त 24

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन:ईवीएम डिस्पैच/रिसिविंग टीम एवं मतदान दिवस हेतु कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भारत व अमेरिका ने आज संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी: जीवन में बदलाव लाने के लिए क्वांटम टेक्नोलॉजीज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अनुसंधान के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने (कॉल फॉर प्रपोजल्स) की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment