RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 30 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में बुधवार को डीआरडीए सभागार में राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, आरटीपीएस, शिक्षा, निर्वाचन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी इस बैठक में उपस्थित हैं*। जिस किसी विभाग से समन्वय करने में कठिनाई है, उसे इस बैठक में समाधान करेंगे। म्यूटेशन की समीक्षा में पाया गया कि अकबरपुर अंचल का प्रगति सबसे कम है। पकरीबरावां, गोविन्दपुर और मेसकौर के अंचलाधिकारी को भी कार्यकलाप में अपेक्षित सुधार लाने का नसीहत दिया गया। विभिन्न विभागों के कार्यालय भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया।
अवैध खनन पर नियंत्रण करने के लिए चार स्थलों पर चेक पोस्ट का निर्माण कराने के लिए जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके तहत शाहपुर, खराॅट, बकसोती ,तुन्गि,आदि स्थलों पर निर्माण के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के भवन निर्माण के लिए संबंधित अंचलाधिकारी को जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भूमिहीन विद्यालयों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध करायें। आरटीपीएस काउन्टर की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि आवेदन करने वाले लोगों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर सभी प्रमाणित पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कहा गया कि जिस लाभुक को प्रथम किस्त दे दिया गया है, उसके भौतिक सत्यापन करते हुए द्वितीय और तृतीय किस्त देकर आवास निर्माण को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। आपूर्ति की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा जिस पीडीएस दुकानों में गुणवत्तायुक्त चावल नहीं दिया गया है, उसे वापस करें और सही चावल उपलब्ध करावें।
आज की बैठक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, डाॅ0 कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, वरीय उपसमाहर्ता, डीसीएलआर रजौली एवं नवादा सदर, डीपीआरओ के साथ अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात।

rktvnews

राजस्थान:मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई!सभी परिवादों के हों शीघ्र निस्तारण: कृषि मंत्री

rktvnews

जदयू से इस्तीफे के बाद पूर्व सांसद मीना सिंह ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी,जगदीशपुर थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment