आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अगस्त। मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है जिला फुटबाल संघ भोजपुर के तत्वावधान में आज मेजर ध्यान चंद के ऊपर प्रकाश डाला गया और वक्ताओं ने कहां की मेजर ध्यानचंद हॉकी के प्लेयर थे और उन्हें हॉकी के जादूगर भी कहा जाता है । प्रमुख उपस्थित लोगों में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद कार्यालय सचिव डॉ रंजन सिंह संरक्षक अशोक मानव लाल बहादुर लाल इंद्रदीप नारायण सिन्हा शशि भूषण सिंह सुनील कुमार सिंह और धर्मेश उपाध्याय उपस्थित थे ।
