RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भाषा ज्ञान को बढ़ा रहा रीड अलोंग।

गढवा/झारखण्ड 28 अगस्त।पिरामल फाउंडेशन फेलो दुर्गेश तिवारी के द्वारा मेराल के करकोमा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में सभी शिक्षकों के समक्ष भाषा ज्ञान बढाने हेतु बनाये गए एप रीड अलोंग के बारे में बताया गया। जिसे जिला शिक्षा विभाग की मदद से सभी शिक्षकों एवं अविभावकों तक पहुचाने का प्रयास पिरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा किया जा रहा है। दुर्गेस तिवारी ने बताया कि रीड अलोंग एप बच्चो में भाषा ज्ञान बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध हो रहा है। गढ़वा जिले में तीन हज़ार से भी ज्यादा बच्चे रीड अलोंग का उपयोग कर रहे है। बच्चो के द्वारा अभी तक 5 हज़ार से अधिक किताबे और 15 हज़ार कहानिया पढ़ी जा चुकी है। इसमें अंग्रेज़ी की कहानियां सर्वाधिक है। इस प्रकार से रीड अलोंग एप की मदद से बच्चो का भाषायी पकड़ मजबूत हो रहा है। एप में दिए गए अस्सिस्टेंट दिया की मदद से बच्चो को अनुवाद और अर्थ के साथ शब्द ज्ञान बढ़ रहा है। दुर्गेश ने बच्चो को बताया कि यह एप बिल्कुल बच्चो के भाषायी कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। इसमें कहानियों के साथ साथ ऐसे खेल भी है जो भाषा कौशल को मजबूत करने में मदद करते है। अस्सिस्टेंट दिया न केवल बच्चो को ज्यादा पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है बल्कि पढ़ते समय की जाने वाली गलतियों को अनुवाद और अर्थ के साथ सही रूप में बताती है। यह एप पूर्ण रूप से मुफ्त है तथा प्ले स्टोर पर रीड अलोंग नाम से उपलब्ध है। कुछ बच्चों ने बताया कि वे पहले से ही इस एप का उपयोग कर रहे है और उनके द्वारा लगभग 50 से अधिक कहानिया पढ़ी जा चुकी है, उन्होंने बताया कि रीड अलोंग एप में दिया की मदद से अब वो अंग्रेज़ी के वाक्य को साफ साफ पढ़ सकते है। दुर्गेश ने बताया कि रीड अलोंग की मदद से बच्चो के अंदर जो भाषायी कौशल विकशित हो रहा है उससे भारत सरकार के निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को ससमय प्राप्त किया जा सकेगा। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य वरुण कुमार, के साथ साथ ओमप्रकाश तिवारी, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

इंटर कॉलेज खेल मैदान का बाउंड्री धराशायी।

rktvnews

ग्रामीण चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र के रूप में नियुक्त करे सरकार-मनोज मंज़िल

rktvnews

मध्यप्रदेश को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रथम पुरूस्कार।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत की समुद्री ताकत हमारे आर्थिक और रणनीतिक उत्थान के लिए सर्वोत्कृष्ट : उपराष्ट्रपति

rktvnews

पूर्वी चंपारण:अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment