RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी!राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी मोबाइल एलईडी वैन:रूक्मणि रियार,जिला कलक्टर

प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा रवाना करती जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार

हनुमानगढ़/राजस्थान 24 अगस्त। जिला कलक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने राजस्थान सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रचार रथ एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजपाल लंबोरिया, नगर परिषद एक्सईएन सुभाष बंसल मौजूद रहे ।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में यह प्रचार रथ सभी 269 ग्राम पंचायतों के महत्वपूर्ण स्थानों पर आमजन को वीडियो प्रसारण के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। प्रत्येक दिन एलईडी वैन 2 ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार करेगी।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक अभिनव पहल शुरू की गई है। जिसके तहत मोबाइल एलईडी वैन के जरिये ना केवल योजनओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी बल्कि रोचक तरीके से पात्र लाभार्थियों को योेजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

Related posts

स्वर्गीय राम बाबू की तृतीय पुण्यतिथि पर पटना में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:मजदूर आंदोलन के नायक योगेश्वर गोप की पुण्य तिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवाहन पर जिले में सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह का पुण्य स्मरण किया।

rktvnews

सिवान: केरल के दंपति ने दिव्यांग बालिका को लिया गोद, जिलाधिकारी ने किया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment